खबर
Top News

मरीजों की सेहत से खिलवाड़: सरकारी अस्पतालों के पानी में मिले ई-कोलाई और कॉलिफॉर्म; मानव-जानवर मल के बैक्टीरिया,कई अस्पतालों के सैंपल फेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 11:47 am
शेयर करें:
मरीजों की सेहत से खिलवाड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजन को उपलब्ध कराए जा रहे पीने के पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। 9 सरकारी अस्पतालों के पेयजल का हेल्थ ऑडिट कराने पर कई अस्पतालों के पानी में ई-कोलाई और टोटल कॉलिफॉर्म जैसे बैक्टीरिया मिले हैं। ये वही प्रकार के कीटाणु हैं, जो मलजनित प्रदूषण से जुड़े होते हैं।

मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच कराई गई
पेयजल के सैंपल लेकर NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच कराई गई। जांच में एमवाय अस्पताल, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल के पानी में ई-कोलाई और टोटल कॉलिफॉर्म मिले।

पानी में भी टोटल कॉलिफॉर्म पाया गया
मानसिक चिकित्सालय के पानी में भी टोटल कॉलिफॉर्म पाया गया। जिला अस्पताल के पानी में अन्य रोगजनक कीटाणु मिले। वहीं एमटीएच, बाणगंगा और एमआरटीबी अस्पताल के पानी को जांच में पीने योग्य पाया गया।

क्या है ई-कोलाई और कितना गंभीर खतरा?
ई-कोलाई ऐसा बैक्टीरिया है, जो सामान्य तौर पर इंसानों और जानवरों की आंतों में पाया जाता है। पेयजल में इसकी मौजूदगी मलजनित प्रदूषण का संकेत मानी जाती है। वहीं कॉलिफॉर्म बैक्टीरिया का एक समूह है।

विशेषज्ञों के मुताबिक कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों, आईसीयू में भर्ती लोगों, नवजातों और ऑपरेशन के बाद इलाज करा रहे मरीजों में ऐसे दूषित पानी से संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है।

एमवाय और पीसी सेठी अस्पताल
दोनों अस्पतालों में पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी संवेदना एनजीओ के पास है। यहां करीब 1000 लीटर क्षमता के आरओ प्लांट लगाए गए हैं। इसके बावजूद दोनों अस्पतालों के पानी के नमूनों में ई-कोलाई और टोटल कॉलिफॉर्म पाए गए।

पीसी सेठी अस्पताल में वाटर कूलर के आसपास गंदगी मिली, जबकि एमवाय अस्पताल की कैजुअल्टी में वाटर कूलर ज्यादातर बंद रहने की बात सामने आई।

मानसिक चिकित्सालय में मटके के पानी में मिला बैक्टीरिया
मानसिक चिकित्सालय में आरओ का पानी सीधे मटकों में भरकर मरीजों को दिया जा रहा है। अस्पताल का वाटर कूलर लंबे समय से खराब बताया गया है। ओपीडी में भी मरीजों के लिए मटकों में पानी रखा जाता है। जांच में मटके के पानी में टोटल कॉलिफॉर्म मिला।

चाचा नेहरू में बच्चों को मिलने वाले पानी में भी ई-कोलाई
चाचा नेहरू अस्पताल में नवजात और बच्चों का इलाज होता है। यहां लिए गए पानी के सैंपल में भी ई-कोलाई और टोटल कॉलिफॉर्म पाए गए। वाटर कूलर के आसपास सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली।

सुपर स्पेशिएलिटी में आरओ बंद, कैंटीन के पानी में बैक्टीरिया
सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में मरीजों और परिजन को सातवीं मंजिल या कैंटीन के आरओ से पानी लेना पड़ता है। सातवीं मंजिल का आरओ बंद मिला। कैंटीन से लिए गए पानी के सैंपल में ई-कोलाई और टोटल कॉलिफॉर्म पाए गए।

जिला अस्पताल में नियमित पेयजल व्यवस्था तक नहीं
नए जिला अस्पताल में मरीजों के लिए नियमित पेयजल व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। ओपीडी के समय एक सामाजिक संस्था द्वारा लोटों से पानी वितरित किया जाता है। यहां लिए गए पानी के नमूने में अन्य रोगजनक कीटाणु पाए गए।

बाणगंगा और एमटीएच-एमआरटीबी का पानी मिला ठीक
बाणगंगा अस्पताल के पानी में कोई कीटाणु नहीं मिला, लेकिन यहां आरओ प्लांट अक्सर बंद रहने और वाटर कूलर के आसपास कचरा व गंदगी होने की बात सामने आई। एमटीएच और एमआरटीबी अस्पताल के पानी के नमूने भी जांच में पीने योग्य पाए गए।

अस्पताल प्रबंधन का दावा- नियमित जांच होती है
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी एचआईसीसी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पतालों में हॉस्पिटल इंफेक्शन कंट्रोल कमेटी (एचआईसीसी) की बैठक होती है। पेयजल के नमूनों की जांच कराई जाती है। जहां कमी सामने आती है, वहां अस्पताल अधीक्षक को सूचित करते हैं। अस्पतालों की इंफेक्शन कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष वहां के अधीक्षक ही होते हैं।

अब सवाल यह है कि जब अस्पतालों में पहले से पानी की गुणवत्ता की निगरानी की व्यवस्था है, तो मरीजों और उनके परिजन को उपलब्ध कराए जा रहे पानी में मलजनित प्रदूषण के संकेत देने वाले बैक्टीरिया कैसे पहुंच रहे हैं?

संबंधित समाचार

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

less than a minute ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

2 minutes ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

10 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

11 minutes ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

29 minutes ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 17 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 17 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 18 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 18 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 18 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 18 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 18 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 19 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 19 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 19 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 19 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 19 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 19 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 19 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!