मोमोज को लेकर विवाद: ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
महज 20 रुपए के मोमोज को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शहर के पुरानी रेशम मिल चौराहे पर एक मोमोज ठेले पर 18 वर्षीय छात्र ने प्लेट में कम मोमोज मिलने की बात पूछी तो विवाद बढ़ गया।
कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल फेंक दिया
आरोप है कि ठेला संचालक ने छात्र पर कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल फेंक दिया। हादसे में छात्र का चेहरा और कान बुरी तरह झुलस गए।
उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हजीरा पुलिस ने ठेला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
7 मोमोज मिले तो छात्र ने पूछा सवाल
पुलिस के मुताबिक, न्यू रेशम मिल के प्रगति नगर निवासी शिवा उर्फ चेतन भदौरिया (18) रविवार शाम अपने दोस्तों गोलू खान और विकास राजपूत के साथ जिम जाने के लिए निकला था।
रास्ते में तीनों पुरानी रेशम मिल चौराहे पर स्थित ‘अंकित मोमोज’ के ठेले पर रुके। शिवा ने 20 रुपए के मोमोज खरीदे। प्लेट में उसे मात्रा कम लगी। उसने ठेला संचालक अंकित से पूछा कि 20 रुपए में इतने कम मोमोज क्यों दिए गए।
सवाल करने पर गाली-गलौज का आरोप
आरोप है कि छात्र के सवाल करने पर अंकित नाराज हो गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।
इसी दौरान आरोपी ने कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल उठाकर शिवा पर फेंक दिया। गर्म तेल की चपेट में आने से उसका चेहरा और कान झुलस गए।
घटना के वक्त शिवा के दोनों दोस्त मौके पर मौजूद थे। परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर ठेला संचालक अंकित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
महज 20 रुपए के मोमोज की मात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस केस तक पहुंच गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!