350 करोड़ का प्रोजेक्ट: सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

एलिवेटेड कॉरिडोर के पिलर का काम शुरू, टीन शेड से एबी रोड पर भारी जाम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के 11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस मार्ग पर नौलखा से एलआईजी चौराहे तक 350 करोड़ रुपए की लागत से 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में चल रहे इस प्रोजेक्ट के पलासिया से एलआईजी के बीच सवा किलोमीटर वाले हिस्से में पिलर निर्माण की खुदाई पूरी हो गई है।
सरियों से ढांचा तैयार हो चुका है और कंक्रीट भराई का काम शुरू होने वाला है। नौलखा से एलआईजी चौराहे के बीच 172 पिलर खड़े किए जाने हैं, जिनमें सबसे पहले बॉटलनेक वाले हिस्से में 15 पिलर बनाए जाएंगे।
कॉरिडोर निर्माण के लिए गीता भवन से एलआईजी चौराहे तक सड़क के दोनों किनारों पर टीन (बैरिकेडिंग) लगाए गए हैं। चार महीनों से बैरिकेडिंग लगी होने के कारण एबी रोड की चौड़ाई काफी कम हो गई है।
इस वजह से पीक आवर्स के दौरान सड़क पर गाड़ियों का दबाव बढ़ता है और भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। प्रतिदिन इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को संकरी सड़क के कारण रेंग-रेंगकर सफर करना पड़ रहा है।
50-60 फीट की ऊंचाई और 5 स्थानों पर मिलेंगे कट- जमीन से लगभग 50 से 60 फीट ऊंचा बनने वाला यह कॉरिडोर यातायात सुगमता के लिहाज से 5 प्रमुख स्थानों पर कट से जोड़ा जाएगा।
इनमें गिटार चौराहा, गीता भवन चौराहा, मधुमिलन चौराहा, शिवाजी वाटिका और पीपल्याहाना शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने फरवरी 2026 में सॉइल टेस्टिंग और पाइल कास्टिंग के प्राथमिक कार्य के साथ प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, जिसे फरवरी 2028 तक पूरा करने की समय सीमा तय की गई है।
उपयोगिता पर सवाल, हाईकोर्ट में याचिका लंबित- धरातल पर निर्माण कार्य जारी रहने के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कानूनी चुनौती भी सामने आई है। हाई कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया है कि यह कॉरिडोर शहर के केवल 17 प्रतिशत ट्रैफिक के लिए ही उपयोगी रहेगा।
याचिकाकर्ता ने इतने बड़े बजट की जगह नौलखा से पलासिया तक के व्यस्त चौराहों पर छोटे-छोटे फ्लायओवर बनाने का सुझाव दिया है। फिलहाल कानूनी सुनवाई के बीच लोक निर्माण विभाग तय समय सीमा में कार्य पूरा करने में लगा हुआ है।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!