खबर
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही: जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 5:37 pm
शेयर करें:
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही

36 मौतों के मामले में 7 जनहित याचिकाएं, नगर निगम-प्रशासन की लापरवाही पर उठेंगे सवाल, मुआवजे का मुद्दा भी अहम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 36 लोगों की मौत के मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले से जुड़ी सात जनहित याचिकाओं पर होने वाली सुनवाई में एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की करीब 600 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट सबसे अहम दस्तावेज रहेगी।

रिपोर्ट हाई कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है और याचिकाकर्ताओं समेत सभी पक्षकारों ने इसके निष्कर्षों का अध्ययन कर अपनी दलीलों की तैयारी कर ली है।

सुनवाई के दौरान आयोग की रिपोर्ट में सामने आई तकनीकी और प्रशासनिक खामियों को लेकर हाई कोर्ट में गंभीर सवाल उठ सकते हैं। रिपोर्ट में पाइपलाइन व्यवस्था, उसके रखरखाव, निगरानी व्यवस्था और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को समय पर नहीं बदले जाने समेत कई स्तरों पर कमियां सामने आने की बात कही गई है।

ऐसे में अब सवाल सिर्फ यह नहीं रहेगा कि दूषित पानी लोगों के घरों तक कैसे पहुंचा, बल्कि यह भी उठेगा कि जिन जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के स्तर पर लापरवाही सामने आई उनके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई।

हादसा एक दिन की चूक नहीं, व्यवस्था की लंबी नाकामी का सवाल: जांच रिपोर्ट में घटना को केवल एक दिन की तकनीकी चूक के बजाय लंबे समय से चली आ रही तकनीकी और प्रशासनिक कमियों से जोड़कर देखा गया है।

ऐसे में नगर निगम के साथ जिला प्रशासन की भूमिका और जवाबदेही भी सुनवाई के केंद्र में रह सकती है। कोर्ट सरकार से यह भी पूछ सकती है कि जांच रिपोर्ट में सामने आई जिम्मेदारियों के आधार पर क्या कदम उठाए गए और आगे ऐसी घटना रोकने के लिए क्या ठोस व्यवस्था की जा रही है।

36 परिवारों का दर्द, मुआवजे पर भी नजर
सुनवाई में हादसे में जान गंवाने वाले 36 लोगों के परिवारों और दूषित पानी से प्रभावित होकर बीमार हुए लोगों के मुआवजे का मुद्दा भी महत्वपूर्ण रहेगा। पीड़ित परिवारों की ओर से मुआवजा बढ़ाने और प्रभावित लोगों को उचित राहत देने की मांग उठाने की संभावना है।

इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही तय करने को लेकर भी निर्देश दिए जा सकते हैं।

रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद पहली बड़ी सुनवाई
एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद यह पहली महत्वपूर्ण सुनवाई है, जिसमें पक्षकार उसके निष्कर्षों के आधार पर अपनी दलीलें रखेंगे। इसलिए आज की सुनवाई पर खास नजर रहेगी।

परिजन बोले- अस्पताल से शव लाने के लिए भी पैसे देने पड़े
कांग्रेस कल भागीरथपुरा में हुए दूषित जल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के घर पर पहुंची। इस दौरान जान गंवाने वालों के परिजन ने कहा कि इस घटना के दोषियों को सजा मिलना चाहिए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इस घटना की जांच रिपोर्ट से हम संतुष्ट नहीं हैं।

भागीरथपुरा के जल हादसे पर न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे अपने साथियों के साथ भागीरथपुरा की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के घर पहुंचे।

वहां जाकर उन्होंने इन लोगों से मुलाकात की और उन्हें जांच आयोग की रिपोर्ट की जानकारी दी। यह जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन ने कहा कि इस घटना के लिए दोषी महापौर, पार्षद, विधायक, निगम आयुक्त को सजा मिलना चाहिए।

इन लोगों का कहना था कि अभी तक हमें कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया है। बहुत सारे परिवारों में तो एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद भी हमारी सुध लेने में सरकार ने कोई रुचि नहीं दिखाई है।

घोषणा भी गलत साबित हुई
मृतकों के परिजन का कहना था कि सरकार ने घोषणा की थी कि अस्पताल में इलाज करने का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा। यह घोषणा भी गलत साबित हुई है। हम लोगों ने अपने परिवार के बीमार सदस्यों का जो इलाज कराया उसका पैसा खुद चुकाया है। इसके साथ ही हमने अपने परिवार के मृत व्यक्ति का शव अस्पताल से लेने के लिए भी पैसा दिया है। सरकार की ओर से हमें किसी भी स्तर पर कोई मदद नहीं मिली है।

संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

5 minutes ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

18 minutes ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

27 minutes ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 1 hour ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 1 hour ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 1 hour ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 1 hour ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 1 hour ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 1 hour ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 1 hour ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 1 hour ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 2 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 2 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 2 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 2 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!