खबर
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला: हादसों का जिम्मेदार कौन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 5:18 pm
शेयर करें:
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला

कार को साइड देते ही नाले में गिरी स्कूटी, मां-बेटी हुई घायल

स्ट्रीट लाइट बंद, छाया रहता है अंधेरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महालक्ष्मी नगर से सन सिटी भवंस स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग पर जैन मंदिर के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। सामने से आ रही कार को साइड देने के प्रयास में जर्जर सड़क से फिसलकर स्कूटी सीधे खुले नाले में जा गिरी। दुर्घटना में स्कूटी चला रही तुलसी नगर निवासी स्वीटी और उनकी पांच साल की बेटी प्रिंसी घायल हो गईं।

स्वीटी ने सूझबूझ दिखाते हुए बेटी को सुरक्षित संभाल लिया, जबकि उनकी स्कूटी सामान सहित गहरे नाले में समा गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। हादसे में स्वीटी के हाथ में गंभीर चोट आई है और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही का खुलासा हुआ है। इस व्यस्ततम मार्ग से रोजाना तीन से चार हजार वाहन गुजरते हैं।

यह इकलौती सड़क करीब पचास रिहायशी कॉलोनियों के ट्रैफिक का बोझ संभाल रही है। इसके बावजूद डेढ़ साल से सड़क का निर्माण अटका पड़ा है। मार्ग पर स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात में अंधकार छाया रहता है और नाले पर रैलिंग तक नहीं लगाई गई है।

जनसुनवाई में शिकायतें करने के बाद भी समस्या हल नहीं
वार्ड 37, जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले इस इलाके के रहवासी राजा गोस्वामी के अनुसार बदहाल सड़क और जानलेवा नाले को लेकर क्षेत्रीय भाजपा पार्षद संगीता जोशी एवं निगम अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं।

जनसुनवाई में शिकायतें करने के बाद भी निगम अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं। मुख्य मार्ग पर सीवरेज चैंबरों के ढक्कन गायब हैं और जो बचे हैं, वे पूरी तरह टूट चुके हैं। हर दिन हजारों लोगों की जान दांव पर लगी है, लेकिन जनता की सुरक्षा को लेकर निगम प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह और असंवेदनशील बना हुआ है।

संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

7 minutes ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

21 minutes ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

30 minutes ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 1 hour ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 1 hour ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 1 hour ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 1 hour ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 1 hour ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 1 hour ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 2 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 2 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 2 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 2 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!