खबर
Top News

दूषित जल कांड मामला: अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 5:34 pm
शेयर करें:
दूषित जल कांड मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा जल कांड मामले में हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की है। न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने और हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के बाद याचिकाकर्ताओं ने रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन करने के लिए समय मांगा है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि रिपोर्ट काफी विस्तृत है। इसका अध्ययन करने के बाद ही उसके निष्कर्षों के आधार पर प्रभावी तरीके से अदालत में दलीलें रखी जा सकेंगी।

रिपोर्ट पढ़ने के बाद होगी अगली बहस
सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता महेश गर्ग और प्रमोद द्विवेदी की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव, अधिवक्ता पंडित करण बैरागी और अन्य वकीलों ने पक्ष रखा। याचिकाकर्ता पक्ष ने अदालत को बताया कि जांच रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है और इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।

ऐसे में तत्काल बहस करने के बजाय रिपोर्ट का अध्ययन करने और उसके आधार पर तर्क तैयार करने के लिए समय दिया जाना जरूरी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति जय कुमार पिल्लई की पीठ के समक्ष हुई। अदालत ने सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए अगली तारीख 5 नवंबर निर्धारित की।

जल-सीवर व्यवस्था पर रिपोर्ट पर गंभीर सवाल
भागीरथपुरा मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद क्षेत्र की जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल उठे हैं।

रिपोर्ट में पुरानी पाइपलाइन, सीवर और पेयजल लाइनों से जुड़ी तकनीकी खामियों के अलावा निगरानी की कमी और शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया है। पाइपलाइन बदलने की प्रक्रिया में हुई देरी को भी जांच आयोग ने महत्वपूर्ण बिंदु माना है।

दिसंबर 2025 की घटना से कहीं पुराना था संकट?
रिपोर्ट के अनुसार, भागीरथपुरा में पैदा हुआ जल संकट केवल दिसंबर 2025 में अचानक सामने आई समस्या नहीं थी। इसके पीछे जल-सीवर नेटवर्क से जुड़ी पुरानी तकनीकी खामियां और लंबे समय से चल रही प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी जांच के दायरे में रही हैं।

अब रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद इन पहलुओं पर अदालत में होने वाली बहस महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

5 नवंबर को तय होगी आगे की दिशा
अभिभाषक मनीष यादव के अनुसार, रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अब अगली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। याचिकाकर्ता पक्ष रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी और आगे की कार्रवाई को लेकर अपने तर्क रख सकता है। दूसरी ओर संबंधित पक्ष भी रिपोर्ट के निष्कर्षों पर अपना पक्ष अदालत के सामने रखेंगे।

संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

5 minutes ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

18 minutes ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

27 minutes ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 1 hour ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 1 hour ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 1 hour ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 1 hour ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 1 hour ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 1 hour ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 1 hour ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 2 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 2 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 2 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 2 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!