जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय: 5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण की तानाशाही के खिलाफ योजना क्रमांक 171 से प्रभावित हजारों परिवारों ने अब अंतिम आर-पार की लड़ाई का शंखनाद कर दिया है। खजराना क्षेत्र की 13 हाउसिंग सोसायटियों के पीड़ितों द्वारा 5 करोड़ 84 लाख रुपए की राशि जमा कराने के बावजूद तीन दशकों से लगातार टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है।
संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार और सीईओ परीक्षित झाड़े द्वारा लिखित आश्वासन देने के उपरांत भी ठोस कार्रवाई न होने पर कल सरस्वती मंदिर प्रांगण में आयोजित आपात बैठक में पीड़ितों ने प्रशासन को सीधी चेतावनी जारी की है।
पीड़ितों ने स्पष्ट कर दिया है कि 7 अक्टूबर को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार, कलेक्टर शिवम वर्मा और सीईओ परीक्षित झाड़े को अंतिम चेतावनी पत्र सौंपा जाएगा।
यदि 13 अक्टूबर की बोर्ड बैठक में स्कीम निरस्त कर भूमि मुक्त करने का फैसला नहीं लिया गया तो उसी दिन से अनिश्चितकालीन उग्र प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
बैठक में पुष्प विहार से प्रतिनिधि के. मिश्रा, प्रतिनिधि राजेश तोमर, प्रतिनिधि संतोष चांडक, श्री महालक्ष्मी नगर से प्रतिनिधि पंकज जायसवाल, प्रतिनिधि प्रभात मंत्री, न्याय नगर से प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता और प्रतिनिधि बहादुर सिंह सिसोदिया उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!