तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग: देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

क्लब में सैकड़ों की तादाद में युवक-युवती थे मौजूद
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और आबकारी की निगरानी पर सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में क्लब, पब और बार के नियम-कायदों को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार देर रात तक संचालन पर सख्ती के दावे करता है, लेकिन बायपास स्थित फीनिक्स मॉल के हैमर्स क्लब से सामने आए फोटो-वीडियो इन दावों के उलट तस्वीर दिखा रहे हैं।
शनिवार रात 12.30 बजे तक क्लब में भीड़ और पार्टी का माहौल नजर आया। वीडियो में युवक-युवतियां हाथ में शराब के पैग लिए झूमते और पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बायपास स्थित फीनिक्स मॉल के हैमर्स क्लब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो देर रात साढ़े बारह बजे का बताया जा रहा है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि क्लब में सैकड़ों युवक-युवती हाथों में जाम लिए हनी सिंह के गानों पर थिरक रहे हैं।
क्लब में साउंड सिस्टम भी काफी तेज बज रहा था, जिस पर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं था। हैमर्स क्लब में देर रात तक ऐसी गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।
आबकारी विभाग पर भी उठे सवाल, सीसीटीवी फेल... दूसरी तरफ क्लब के संचालन से जुड़े लाइसेंस और निर्धारित शर्तों की जांच की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है। ऐसे में सवाल आबकारी विभाग से भी हैं कि क्या देर रात तक संचालित होने वाले क्लब-पब की नियमित जांच होती है?
यदि होती है तो शनिवार रात की स्थिति विभाग की नजर से कैसे बची? वैसे तो शहर व बायपास स्थित क्लब, पब, बार के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस आबकारी अपने पास होने की बात कहते हुए उससे और व्यक्तिगत खुद जाकर चेक करने की बात कहता है, लेकिन इसके उलट ही क्लब में देर रात तक तेज साउंड में सैटरडे नाइट में पार्टी संचालित की जा रही थी।
विजय नगर से लसूड़िया-बायपास तक सवाल... मामला सिर्फ हैमर्स क्लब तक सीमित नहीं है। शहर के विजयनगर, लसूड़िया और बायपास क्षेत्र में कई क्लब, पब और बार संचालित हो रहे हैं। देर रात तक इनके संचालन को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।
पुलिस यदि रात में विशेष निगरानी और कार्रवाई का दावा करती है तो फिर इन इलाकों में निर्धारित समय के बाद चल रही गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नजर नहीं आती?
फोटो-वीडियो के बाद अब कार्रवाई का इंतजार
हैमर्स क्लब के सामने आए फोटो-वीडियो ने रात की कानून व्यवस्था की पोल खोलने जैसे सवाल खड़े किए हैं। यदि संचालन निर्धारित समय के बाद हुआ है तो जिम्मेदार विभागों को इसकी जांच कर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। आखिर शहर में आम प्रतिष्ठानों के लिए नियमों की सख्ती और बड़े क्लब-पब के लिए अलग नजरिया तो नहीं अपनाया जा रहा?
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!