खबर
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें: यादव समाज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 5:11 pm
शेयर करें:
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज करने की मांग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यादव समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए वीडियो को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। समाज के लोगों का कहना है नाम और पहचान को किसी राजनीतिक षड्यंत्र का माध्यम बनाना कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अभा आदर्श यादव महासमिति के अध्यक्ष हरिनारायण यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेशसिंह यादव, पार्षद संध्या यादव, शिवम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन रीगल तिराहा स्थित डीसीपी ऑफिस पहुंचे और जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जीतू पटवारी की फेसबुक पोस्ट में ‘टीकमगढ़ के यादवजी ने कर दिया है’ जैसी टिप्पणी के साथ एक वीडियो प्रसारित किया गया। वीडियो की वास्तविकता, उसकी मूल सामग्री और उसमें प्रयुक्त नाम एवं संदर्भ को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।

यदि मूल समाचार अथवा वीडियो में संबंधित व्यक्ति का नाम नहीं था और बाद में डिजिटल माध्यम से नाम अथवा संदर्भ जोड़ा गया है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा यादव समाज को अपराध, कानून-व्यवस्था या किसी व्यक्ति के कथित कृत्य से जोड़कर सामूहिक रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास सामाजिक रूप से आपत्तिजनक है।

किसी एक व्यक्ति के मामले को पूरे समाज की पहचान से जोड़ना करोड़ों यादवों का अपमान है। राजनीतिक लाभ के लिए भगवान श्रीकृष्ण की परंपरा, यादव समाज की सामाजिक पहचान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम को जोड़कर भ्रम फैलाने की राजनीति बंद होनी चाहिए।

उन्होंने कहा यदि वीडियो में एआई अथवा अन्य डिजिटल तकनीक से छेड़छाड़, फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार करने अथवा किसी समाचार संस्था के नाम और लोगो का दुरुपयोग जांच में प्रमाणित होता है, तो दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की लागू धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

यादव समाज ने मांग की कि मूल वीडियो और जीतू पटवारी द्वारा प्रसारित वीडियो की साइबर एवं फोरेंसिक जांच कराई जाए तथा दैनिक भास्कर से मूल समाचार और वीडियो की पुष्टि कराई जाए। जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि मूल सामग्री में क्या था और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री में क्या परिवर्तन किया गया।

समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से उनके द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो कहां से प्राप्त हुआ, उसका मूल स्रोत क्या है और उसमें टीकमगढ़ के यादव नेता का संदर्भ किस आधार पर जोड़ा गया आदि बातों को लेकर तत्काल स्पष्टीकरण देने की मांग की।

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए और दोषी के विरुद्ध कानूनसम्मत कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर हरिनारायण यादव, राकेशसिंह यादव, पार्षद संध्या यादव, पार्षद शुभम यादव, अंकित यादव, गगन यादव, भुरू यादव, प्रदीप यादव, आशीष यादव, महेश यादव, अभय यादव, रोहित यादव, सोनू यादव, गोलू यादव, राजेश यादव, सुनील यादव, नंदलाल यादव, संतोष यादव, मनोज यादव सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

5 minutes ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

19 minutes ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

28 minutes ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 1 hour ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 1 hour ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 1 hour ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 1 hour ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 1 hour ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 1 hour ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 1 hour ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 2 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 2 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 2 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 2 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!