स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा: कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 स्थित राजीव आवास विहार चौराहे पर शासकीय भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया है। यहां सतीश चौहान और मुन्ना चौहान नामक व्यक्ति गुमटी रखकर बालाजी ट्रेडर्स के नाम से बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का कारोबार शुरू कर रहे हैं।
मौके पर रेती, गिट्टी, ईंट व अन्य निर्माण सामग्री रखकर इस प्लॉट का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। पड़ताल करने पर यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि यह बेशकीमती जगह इंदौर विकास प्राधिकरण के स्वामित्व वाली संपत्ति है।
नियमों के अनुसार सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण की सूचना मिलते ही अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेकर कदम उठाना चाहिए था। इसके विपरीत, शिकायतकर्ता राजू नामदेव ने जब विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े से जनसुनवाई में लिखित गुहार लगाई तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। जिम्मेदार तंत्र मामले की जांच कराकर जमीन मुक्त कराने के बजाय आवेदक को नगर निगम का मामला बताकर टालता रहा।
उपेक्षा का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। शिकायतकर्ता ने निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल की जनसुनवाई में बीते महीनों में लगातार कई बार आवेदन दिए। हैरानी की बात यह है कि संपत्ति को बचाने की दिशा में कदम उठाने के बजाय नगर निगम अमले ने मामला झूठा ठहराते हुए नागरिक को वहां से भगा दिया।
दबंगों द्वारा विभागों को गुमराह करने के लिए स्कीम नंबर 136 के प्लॉट नंबर 1 की रजिस्ट्री के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही कब्जा कायम है। राजू नामदेव ने मांग की है कि प्रशासन फर्जीवाड़ा रोककर रिमूवल गैंग के जरिए निर्माण साफ कराए और शासकीय भूमि को अविलंब अतिक्रमण मुक्त करे।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!