खबर
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा: बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 6:17 pm
शेयर करें:
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा

खुलासा फर्स्ट, सागर।
शहर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद सोमवार को छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा।

बड़ी संख्या में छात्राओं के सप्लीमेंट्री और फेल होने से नाराज छात्राएं कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गईं।

उन्होंने परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच, उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और मूल्यांकन प्रक्रिया में संभावित गड़बड़ी की जांच की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। कॉलेज परिसर में काफी देर तक छात्राओं और प्रबंधन के बीच बहस की स्थिति बनी रही।

1316 में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री
जानकारी के मुताबिक बीए प्रथम वर्ष में कुल 1316 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं।

इनमें से 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है, जबकि 158 छात्राएं फेल हुई हैं।

इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के खराब परिणाम की जानकारी सामने आने के बाद छात्राओं और अभिभावकों में नाराजगी फैल गई।

छात्राओं का कहना है कि उन्होंने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी थी।

ऐसे में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सप्लीमेंट्री और फेल परिणाम आने से मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

प्राचार्य को घेरा, कॉलेज गेट पर हुई बहस
नाराज छात्राएं और उनके साथ आए अभिभावक कॉलेज के बाहर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए।

इसी दौरान प्राचार्य आनंद तिवारी गेट पर पहुंचे तो छात्राओं और अभिभावकों ने उन्हें घेर लिया।

दोनों पक्षों में बहस की स्थिति बनने के बाद प्राचार्य को कैबिन में भेजा गया।

इसके बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

छात्राओं की मांग- बिना फीस के हो पुनर्मूल्यांकन
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि यदि मूल्यांकन में किसी तरह की गलती हुई है तो उसे सुधारा जाए।

छात्राओं ने उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन बिना अतिरिक्त शुल्क के कराने की मांग भी रखी है।

उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में सप्लीमेंट्री आने की स्थिति में कॉलेज और विश्वविद्यालय को पूरे परिणाम की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं
कॉलेज में प्रदर्शन के बाद छात्राएं अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचीं।

यहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर परीक्षा परिणाम की जांच कराने और उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की।

छात्राओं ने कहा कि जांच पूरी होने तक उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और जल्द समाधान किया जाए।

प्राचार्य बोले- जांच के लिए टीम गठित
कॉलेज के प्राचार्य आनंद तिवारी ने कहा कि मामले को लेकर जांच टीम गठित कर दी गई है।

टीम छात्राओं के परीक्षा परिणाम और संबंधित रिकॉर्ड की जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने और फेल होने के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा।

जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
फिलहाल कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं की शिकायत को लेकर जांच शुरू कर दी है।

अब नजर इस बात पर है कि जांच में मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी सामने आती है या परिणाम निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही रहे हैं।

बड़ी संख्या में सप्लीमेंट्री और फेल होने के कारण शुरू हुआ यह विवाद अब जांच तक पहुंच गया है।

छात्राओं को उम्मीद है कि उत्तर पुस्तिकाओं और परिणाम की निष्पक्ष जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

42 minutes ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 1 hour ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 1 hour ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 2 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 2 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 2 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 2 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 2 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 2 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 2 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 2 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 2 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 3 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 3 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 3 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 3 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!