खबर
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल: खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 5:01 pm
शेयर करें:
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल

मुंबई के रितेश लुंकड़, सांसद के भाई राजेश, अशोक भाटिया, महेश दलोदरा और गोविंद नानेरिया के नाम आए सामने

चैट में दबाव के सुराग, बाल्याखेड़ी से सुपर कॉरिडोर तक

कई प्रोजेक्टों का हिसाब खंगाल रही पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स के परिवारिक सदस्य और रियल एस्टेट कारोबारी बंटी उर्फ संदीप नागर की मौत को लेकर अब पुलिस की जांच सिर्फ आत्महत्या के कारणों तक सीमित नहीं रही है। मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और करोड़ों रुपए के लेन-देन ने इस मामले की परतें खोलना शुरू कर दी हैं।

पुलिस अब उन लोगों की कड़ियां जोड़ रही हैं जिनके साथ बंटी के बड़े आर्थिक संबंध थे और जिन पर परिजन ने रुपयों के लिए दबाव बनाने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। वहीं, खुलासा फर्स्ट मुंबई के रितेश लुंकड़, सांसद शंकर लालवानी के भाई राजेश लालवानी, फाइनेंसर अशोक भाटिया, महेश दलोदरा और गोविंद नानेरिया सहित जिन नामों का खुलासा करता आया है, पुलिस जांच में भी ये नाम ही करोड़ों रुपए के लेन-देन में बंटी नागर पर दबाव-प्रभाव बनाने वालों के रूप में सामने आए हैं।

पुलिस यह पता लगा रही है कि बंटी की मौत से पहले उन पर आखिर कितने मोर्चों से आर्थिक दबाव बनाया जा रहा था।

गुलमोहर कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय बंटी नागर संस्कृति डेवलपर्स के नाम से रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विकसित करते थे। बायपास के बाल्याखेड़ी क्षेत्र में उनका बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा था। पुलिस के अनुसार इसमें भाजपा सांसद शंकर लालवानी के भाई राजेश लालवानी, मुंबई के रितेश लुंकड़ और सांसद प्रतिनिधि बंटी गोयल का पैसा लगा था।

प्रोजेक्ट के लेन-देन को लेकर विवाद की स्थिति बनी और बंटी नागर पर रकम को लेकर दबाव बनाने की बात जांच में सामने आई है। दूसरी ओर सुपर कॉरिडोर के समीप चल रहे उनके एक अन्य प्रोजेक्ट में भी आर्थिक लेन-देन को लेकर परेशानी बताई गई है।

एक मौत... कई कारोबारी कड़ियां... बंटी की मौत के बाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन और संपर्कों को खंगालना शुरू किया। अब परिजन से दोबारा पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण चैट मिली हैं।

इन चैट और बयानों के आधार पर परिजन ने दर्जी कराड़िया के विष्णु, राजेश, बंटी, मनोज चौधरी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़े महेश दलोदरा, गोविंद नानेरिया और साड़ी व्यवसाय की आड़ में फाइनेंस का काम करने वाले बबलू उर्फ अशोक भाटिया सहित कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं

लगभग इन सभी नामों का खुलासा, खुलासा फर्स्ट पहले ही कई बार कर चुका है। इन लोगों से करोड़ों के लेन-देन की बात भी खुलासा फर्स्ट ने बताई थी। 26 सितंबर को अशोक भाटिया से बंटी की लंबी बात होने की कहानी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार बंटी पर लगातार दबाव बनाए जाने के संकेत भी मिले हैं। वहीं महेश दलोदरा पर कुछ साल पहले भाजपा नेताओं के जरिये दबाव बनाकर रुपयों को लेकर बंटी को धमकाने का आरोप भी सामने आया है। पुलिस इन पुराने विवादों को भी मौजूदा घटनाक्रम से जोड़कर देख रही है।

अब जांच के घेरे में पार्षद का रिश्तेदार... इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले एक पार्षद के रिश्तेदार का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति भी बंटी पर रुपयों को लेकर दबाव बना रहा था। उसके माध्यम से करोड़ों रुपए का लेन-देन होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

जमीनों की खरीद-फरोख्त और कथित हेराफेरी से जुड़े मामलों में उसकी भूमिका भी जांची जा रही है। खास बात यह है कि बंटी और इस व्यक्ति के बीच लंबे समय तक फोन पर बातचीत हुई थी। अब पुलिस इन कॉल्स की कड़ियां जोड़ रही है।

बातचीत किस मुद्दे पर होती थी, रकम की मांग होती थी या जमीन के किसी सौदे को लेकर दबाव बनाया जा रहा था? यही वजह है कि अब पुलिस सिर्फ बंटी की मौत से पहले के कुछ घंटों की घटनाओं को नहीं देख रही, बल्कि पिछले कई वर्षों के जमीन के सौदों, आर्थिक विवादों, फाइनेंसरों और धमकियों की फाइल भी खोल रही है।

मोबाइल, चैट, बैंक और जमीन-चारों तरफ जांच
पुलिस बंटी के मोबाइल से मिले संपर्क, कॉल डिटेल, चैट, जमीन से जुड़े दस्तावेज और बैंकिंग लेन-देन को आपस में जोड़ रही है। जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बंटी आर्थिक दबाव के कई मोर्चों पर एक साथ घिर चुके थे?

अगर ऐसा था तो किस व्यक्ति ने कितनी रकम को लेकर दबाव बनाया? किसने धमकी दी? करोड़ों का लेन-देन किन लोगों के बीच हुआ? और क्या इन दबावों का बंटी की आत्महत्या से कोई सीधा संबंध था? बंटी नागर की सोफिया नाम की एक मॉडल से भी दोस्ती की बात सामने आ रही है।

फिलहाल पुलिस सामने आए नामों और आरोपों को जांच की कड़ियों के रूप में देख रही है। चैट, कॉल रिकॉर्ड और करोड़ों के लेन-देन की जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि बंटी की मौत महज आर्थिक संकट का नतीजा थी या इसके पीछे रियल एस्टेट के करोड़ों के कारोबार से जुड़ा कोई गहरा दबाव भी था।

संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

9 minutes ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

13 minutes ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

15 minutes ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

20 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

25 minutes ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

32 minutes ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

33 minutes ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

38 minutes ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

43 minutes ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 1 hour ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 1 hour ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 1 hour ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!