एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा: नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों से तैयार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के देव कुमार मीना ने पुरुष पोल वॉल्ट में 5.50 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया।
नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
वहीं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
मनीषा कीर ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया।
देव ने 5.50 मीटर पार कर बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल में देव कुमार मीना ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार की। यह उनका नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।
इससे पहले देव के नाम 5.46 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था, जो उन्होंने जून 2026 में भुवनेश्वर में 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था।
देव ने फाइनल में 5.05 मीटर पहली कोशिश में, 5.20 मीटर दूसरी कोशिश में और 5.35 मीटर पहली कोशिश में पार किया।
इसके बाद 5.50 मीटर की ऊंचाई उन्होंने दूसरे प्रयास में पार कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। हालांकि 5.60 मीटर पार करने का प्रयास सफल नहीं रहा।
देव 5.50 मीटर की छलांग के साथ फाइनल में सातवें स्थान पर रहे। मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के ही कुलदीप कुमार ने 5.35 मीटर की ऊंचाई पार कर 10वां स्थान हासिल किया।
नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
फाइनल में उन्होंने 30 में से 28 निशाने सटीक लगाए। उनके 28 अंकों के प्रदर्शन ने 24 अंकों के पुराने एशियन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
इस स्वर्ण के साथ नीरू एशियन गेम्स में महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं।
महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर
महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में नीरू ढांडा, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल कर रजत पदक जीता।
इसमें नीरू ने 118, आशिमा ने 106 और मनीषा ने 104 अंक बनाए। चीन की टीम के बाद भारत दूसरे स्थान पर रहा।
मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की मनीषा कीर इससे पहले 2022 के एशियन गेम्स में भी महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकी हैं।
30 सितंबर को फिर मैदान में उतरेंगी नीरू
महिला ट्रैप में व्यक्तिगत स्वर्ण और टीम स्पर्धा में रजत जीतने के बाद नीरू ढांडा का अभियान अभी जारी है।
30 सितंबर को वह क्यानन चेनाई के साथ ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इसका क्वालिफिकेशन राउंड सुबह और फाइनल दोपहर 2:30 बजे निर्धारित है।
देव-कुलदीप ने मई में भी बनाया था रिकॉर्ड
देव कुमार मीना और कुलदीप कुमार ने इस साल पोल वॉल्ट में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।
मई 2026 में दोनों ने 5.45 मीटर की ऊंचाई पार की थी। इसके बाद जून में देव ने 5.46 मीटर की छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
अब एशियन गेम्स में 5.50 मीटर पार कर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड एक बार फिर बेहतर कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर MP की खेल अकादमियों की पहचान
देव मीना और कुलदीप कुमार मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी से प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि नीरू ढांडा और मनीषा कीर मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी से जुड़ी हैं।
एशियन गेम्स में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रदेश की खेल अकादमियों से तैयार हो रही प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है।
भोपाल स्थित राज्य शूटिंग अकादमी में शॉटगन खिलाड़ियों के लिए ट्रैप और स्कीट रेंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
वहीं राज्य एथलेटिक्स अकादमी में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और प्रतियोगिता आधारित अभ्यास कराया जाता है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!