पिंटू छाबड़ा ने फर्जी एनओसी से खड़ा किया सी-21 बिजनेस पार्क: आईडीए विधि विभाग का क्लर्क श्रीवास्तव लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीनों का सबसे बड़ा सौदागर आईडीए फर्जी एनओसी का भी गढ़ है। यहां के कर्मचारी और बाहरी लोग मिलकर आईडीए को चूना लगा रहे हैं। सी-21 बिजनेस पार्क (रेडिसन होटल के सामने) के मामले में कुख्यात भूमाफिया पिंटू छाबड़ा ने फर्जी एनओसी लेकर भारी-भरकम बिजनेस पार्क खड़ा कर लिया। ऐसे मामले टीएनसीपी ने पकड़कर आईडीए अधिकारियों को दिए हैं।
जांच में सामने आया आईडीए के विधि विभाग का क्लर्क शुभम श्रीवास्तव अधिकारियों के फर्जी साइन कर एनओसी जारी करता था और उसे टीएनसीपी में नक्शा मंजूरी के लिए भेजता था। ये काम कई वर्षों से कर रहा था।
पिंटू छाबड़ा का मामला योजना 97 पार्ट 4 बिजलपुर की करीब 20 हजार स्क्वेयर फीट जमीन का है। जमीन आईडीए की योजना में है। टीएनसीपी कार्यालय में ले-आउट स्वीकृति के लिए आवेदन पहुंचा तो शक हुआ।
जांच में पता चला एनओसी आईडीए से जारी नहीं हुई जबकि उस पर प्लानिंग और भू-अर्जन दोनों विभागों के अधिकारियों के सील-साइन हैं। उन्होंने आईडीए के अधिकारियों से संपर्क किया तो जवाब मिला ऐसी कोई एनओसी जारी नहीं की गई।
संयुक्त संचालक टीएनसीपी शुभाशीष बैनर्जी के अनुसार एनओसी में बताया गया था जमीन आईडीए की स्कीम में नहीं है जबकि थी। अधिकारियों ने एनओसी जारी होने से इंकार किया। इसे फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। जमीन की फाइल कुछ दिन बाद फिर आई तो एनओसी की फोटोकॉपी भेजकर आईडीए से वास्तविकता जानी।
तब भी यही जवाब मिला एनओसी आईडीए ने जारी नहीं की है। भू-अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा का कहना है फर्जी एनओसी पर मेरे भी साइन कर लिए गए। हमने विधि विभाग के क्लर्क शुभम श्रीवास्तव को ढुंढवाया तो पता चला वो गायब है। कई दिनों से बिना सूचना के गायब है और घर पर भी नहीं आया है। उसका फोन भी बंद है।
अब ऑनलाइन होगा पूरा एनओसी सिस्टम
आईडीए सीईओ परीक्षित झाड़े ने बीते दिन अधिकारियों की बैठक लेकर निर्णय लिया एनओसी देने का पूरा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया जाए। इस मामले में आईडीए भी जांच कर रहा है।
बिजलपुर की जिस योजना का मामला है, उसमें टीएनसीपी से आग्रह किया गया है एनओसी की तस्दीक करने के बाद ही ले-आउट स्वीकृत किया जाए।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!