हाईकोर्ट में मेटा के खिलाफ याचिका: इंस्टाग्राम एन्क्रिप्शन हटाने के फैसले पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की हाईकोर्ट की खंडपीठ में मेटा के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में इंस्टाग्राम पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुविधा समाप्त करने के प्रस्तावित फैसले को चुनौती दी गई है।
नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन
यह याचिका अधिवक्ता पार्थ शर्मा द्वारा दायर की गई है। उन्होंने कोर्ट में तर्क दिया कि 8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बंद करने से यूजर्स के निजी संदेशों तक अनधिकृत पहुंच संभव हो सकती है, जो नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
उन्होंने इसे निजता का अधिकार (अनुच्छेद 21) से जोड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक के.एस. पुट्टास्वामी केस का हवाला भी दिया।
कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण निर्देश
मामले की सुनवाई विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की युगलपीठ ने की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता को डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बोर्ड के समक्ष जाने का निर्देश दिया।
सरकार ने क्या कहा
भारत सरकार की ओर से उपस्थित एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील कुमार जैन ने दलील दी कि डेटा संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए यह बोर्ड ही सक्षम प्राधिकरण है, इसलिए याचिकाकर्ता को पहले वहीं जाना चाहिए था।
7 दिन में आवेदन, 6 मई तक फैसला
हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि याचिकाकर्ता 7 दिनों के भीतर बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रखे। साथ ही बोर्ड को निर्देश दिया गया कि वह 6 मई 2026 से पहले इस मामले में विस्तृत और तर्कसंगत आदेश पारित करें।
6 मई को अगली सुनवाई
चूंकि मेटा 8 मई से एन्क्रिप्शन सुविधा बंद करने जा रही है, इसलिए कोर्ट ने 6 मई को अगली सुनवाई तय की है, जिसमें बोर्ड के निर्णय की समीक्षा की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!