नाबालिग को बच्चे को जन्म देने की अनुमति: राज्य सरकार को सौंपी देखभाल की जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को बच्चे को जन्म देने की अनुमति प्रदान की है। पीड़िता के गर्भ में 24 सप्ताह का शिशु पल रहा है। अदालत ने पीड़िता और उसके परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए यह निर्णय सुनाया तथा राज्य सरकार को नवजात के पालन-पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी है।
खरगोन जिले के बालकवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला
मामला खरगोन जिले के बालकवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई।
गर्भावस्था 24 सप्ताह से अधिक होने और पीड़िता के नाबालिग होने के कारण मंडलेश्वर स्थित पॉक्सो कोर्ट ने मामले को उचित आदेश के लिए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेज दिया था।
हाईकोर्ट में पीड़िता ने जताई बच्चे को जन्म देने की इच्छा
मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता अपने माता-पिता के साथ अदालत में उपस्थित हुई। पहचान की पुष्टि के बाद अदालत ने पीड़िता और उसके परिजनों से उनकी इच्छा जानी। इस दौरान पीड़िता ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह गर्भपात नहीं कराना चाहती और बच्चे को जन्म देना चाहती है।
माता-पिता ने भी इस निर्णय का समर्थन किया
उसके माता-पिता ने भी इस निर्णय का समर्थन किया। पीड़िता और उसके परिवार के इस रुख को देखते हुए न्यायालय ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए बच्चे के जन्म की अनुमति प्रदान की।
राज्य सरकार उठाएगी पालन-पोषण का खर्च
जस्टिस राजेंद्र कुमार वाणी की वेकेशन बेंच ने आदेश दिया कि गर्भावस्था के दौरान पीड़िता को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रसव, उपचार और पोषण से जुड़े सभी खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
अदालत ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि जन्म लेने वाले बच्चे की 16 वर्ष की आयु तक शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, वस्त्र और अन्य आवश्यक जरूरतों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इन सभी खर्चों की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
मां और बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पीड़िता और उसके परिवार ने गर्भपात से इनकार किया है, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान किया जाना आवश्यक है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण मां और बच्चे का भविष्य प्रभावित न हो। अदालत का मानना है कि राज्य का दायित्व है कि वह ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराए।
महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा फैसला
कानूनी जानकारों के अनुसार यह फैसला उन मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां दुष्कर्म पीड़िता गर्भपात कराने के बजाय बच्चे को जन्म देने का निर्णय लेती है।
अदालत ने न केवल पीड़िता के निर्णय का सम्मान किया, बल्कि नवजात के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार की जवाबदेही भी तय की है। यह फैसला पीड़िता के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक अहम न्यायिक निर्णय माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!