फेसबुक-शॉपिंग के जाल में फंसे लोग: 15 लाख की साइबर ठगी; क्राइम ब्रांच ने दर्जनों खाते फ्रीज किए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सख्ती बढ़ा दी है। शहर में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में करीब 15 लाख रुपए की ठगी के बाद क्राइम ब्रांच भी जांच में सक्रिय हो गई है। दोनों मामलों में जिन बैंक खातों के जरिए रकम ट्रांसफर की गई, ऐसे एक दर्जन से अधिक खातों को ब्लॉक कराया जा चुका है।
आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटा रही
पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें मिलकर आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटा रही हैं। इस कार्रवाई में एरोड्रम थाना क्षेत्र और पलासिया थाना क्षेत्र की पुलिस भी शामिल है।
फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई 10 लाख से ज्यादा की ठगी
पहला मामला एरोड्रम क्षेत्र का है, जहां रिटायर्ड अफसर अशोक कुमार को विदेशी महिला बनकर ठगों ने निशाना बनाया। खुद को स्कॉटलैंड की “डॉ. लिसा डेविस” बताकर आरोपी ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और धीरे-धीरे विश्वास जीत लिया।
पीड़ित को दिल्ली एयरपोर्ट से फर्जी कॉल कराया
इसके बाद गिफ्ट भेजने का झांसा देकर पीड़ित को दिल्ली एयरपोर्ट से फर्जी कॉल कराया गया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए पार्सल में डॉलर होने की बात कही और उन्हें रिलीज कराने के नाम पर अलग-अलग शुल्क जमा करने को कहा। इस तरह ठगों ने प्रोसेसिंग फीस और कन्वर्जन चार्ज के नाम पर कुल 10 लाख 43 हजार रुपए ऐंठ लिए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 5.41 लाख की ठगी
दूसरा मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यवसायी सार्थक ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसने एक वेबसाइट से 899 रुपए में बॉडी मसाजर ऑर्डर किया था।
बार-बार प्रोसेसिंग कराने को कहा
ऑर्डर के बाद उसे एक कॉल आया, जिसमें ट्रांजेक्शन फेल होने का झांसा देकर बार-बार प्रोसेसिंग कराने को कहा गया। ठगों ने 10-11 बार अलग-अलग तरीके से भुगतान करवाते हुए उससे कुल 5 लाख 41 हजार रुपए ठग लिए। जब प्रोडक्ट नहीं पहुंचा, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
खातों और मोबाइल नंबरों की खंगाली जा रही डिटेल
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, दोनों मामलों में जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ था, ऐसे एक दर्जन से ज्यादा खातों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है।
अब जानकारी निकाल रही पुलिस
पुलिस अब इन खातों की विस्तृत जानकारी निकाल रही है, साथ ही जिन मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए संपर्क किया गया, उनकी भी तकनीकी जांच की जा रही है। एफएसएल और साइबर सेल की मदद से डिजिटल एविडेंस जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस की अपील: अनजान रिक्वेस्ट और कॉल से रहें सतर्क
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और किसी भी तरह के लालच या ऑफर में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान केवल विश्वसनीय वेबसाइट्स का ही उपयोग करें और संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!