काका के निधन से शोक में डूबे पीसीसी चीफ: सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित; नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनके पूज्य काका घनश्याम पटवारी का आकस्मिक निधन हो गया।
पारिवारिक शोक के चलते जीतू पटवारी ने अपने सभी पूर्व निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रम, बैठकें और दौरे आगामी सूचना तक स्थगित कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर दी निधन की जानकारी
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने काका के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि उनके पूज्य काकाजी घनश्याम जी पटवारी का आकस्मिक निधन हो गया है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक की इस घड़ी में अपने सभी दौरे, राजनीतिक कार्यक्रम और पूर्व निर्धारित बैठकों को आगामी सूचना तक स्थगित रखने की जानकारी दी। परिवार में हुई इस दुखद घटना के बाद जीतू पटवारी शोकाकुल हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं।
कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख
घनश्याम पटवारी के निधन की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शोक व्यक्त किया।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!