खबर
Top News

सीएम हेल्पलाइन की धज्जियां उड़ा रही पटवारी: तहसीलों के कामकाज को लेकर सवालिया निशान; दलालों या निजी सहायकों के बिना नहीं होते काम, लंबित रहते हैं आवेदन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
सीएम हेल्पलाइन की धज्जियां उड़ा रही पटवारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की तहसीलों में कामकाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजस्व विभाग में आरआई, पटवारी और कुछ तहसीलदारों के बीच मजबूत गठजोड़ होने के आरोप सामने आए हैं। स्थिति यह बताई जा रही है कि बिना दलालों या प्राइवेट सहायकों के जरिए काम कराए, आम आवेदकों के आवेदन लंबे समय तक लंबित पड़े रहते हैं।

अधिकारी-कर्मचारियों का वर्षों से तबादला नहीं हुआ
सूत्रों के मुताबिक, कई जगह अधिकारी-कर्मचारियों का वर्षों से तबादला नहीं हुआ है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर एक मजबूत नेटवर्क बन गया है। इसी वजह से बाहरी हस्तक्षेप बढ़ा और व्यवस्था पर असर पड़ा है।

सांवेर तहसील का मामला चर्चा में
ताजा मामला सांवेर तहसील का है, जहां खाकरोड़ गांव के भुवन तोषनीवाल ने सीमांकन के लिए अक्टूबर 2025 में आवेदन दिया था। नियमानुसार 30 दिन में काम होना था, लेकिन समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई।

अप्रत्यक्ष रूप से पैसे की मांग
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उससे अप्रत्यक्ष रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। जब उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, तो आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और कार्यालय बुलाकर समझाइश दी गई।

बंद कमरे में दी धमकी
शिकायतकर्ता के अनुसार पटवारी दीपशिखा कैथवास और आरआई धर्मेंद्र गुप्ता ने इसे वापस लेने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि धरमपुरी को दफ्तर में बुलाया गया और बंद कमरे में धमकी भी दी गई। 

ऑडियो में सामने आया बयान
मामले में कुछ ऑडियो क्लिप भी सामने आए हैं, जिनमें पटवारी कथित तौर पर आवेदक से कहती सुनाई दे रही हैं कि आप पता नहीं सीएम हेल्पलाइन को क्या ही समझते हैं। सीएम हेल्पलाइन से कुछ नहीं होता है। मैं मंडे को नपती का नोटिस निकाल दूंगी।

नपती का काम आपका
एक अन्य ऑडियो जो आरआई गुप्ता और पटवारी कैथवास के बीच में है। इसमें आरआई पटवारी से यह कह रहा है कि नपती का काम आपका है। मैंने आवेदक को केवल सीएम हेल्पलाइन के लिए बुलाया था, मौके पर पटवारी जाएगा और बताएगा क्या पोजीशन है। यह देखना आपका काम है।

कार्रवाई: पटवारी-आरआई निलंबित, तहसीलदार को नोटिस
शिकायत के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पटवारी और आरआई को निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

नई तहसीलों के बाद बढ़ी निगरानी की चुनौती
इंदौर में नई तहसीलों के गठन के बाद प्रशासनिक निगरानी चुनौतीपूर्ण हो गई है। सांवेर, महू, देपालपुर के साथ अब कनाडिया, राऊ, मल्हारगंज और खुडैल जैसी तहसीलें भी अलग हो चुकी हैं। आरोप है कि इन क्षेत्रों में निरीक्षण कम होने से स्थानीय स्तर पर अनौपचारिक तंत्र हावी हो गया है।

व्यवस्था पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि कई जगह सीसीटीवी सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं और डिजिटल मॉनिटरिंग भी प्रभावी नहीं है। कुछ मामलों में स्टाफ द्वारा सिस्टम लॉगिन का उपयोग कर उपस्थिति दर्शाने के आरोप भी लगे हैं। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

सुधार की जरूरत
विशेषज्ञों का मानना है कि समय-समय पर तबादले, नियमित निरीक्षण और सख्त मॉनिटरिंग से ही इस तरह की समस्याओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू होने के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

13 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

14 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

23 minutes ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

26 minutes ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

37 minutes ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

38 minutes ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 1 hour ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 1 hour ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 2 hours ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 19 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 19 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 19 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 19 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 19 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 19 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 19 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 19 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!