अस्पतालों में मरीजों को जान का खतरा: बिना अनुमति बिल्डिंग निर्माण; फायर एनओसी नहीं, पुरानी बिल्डिंगों में रिनोवेशन के नाम पर निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चिकित्सा माफिया पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके चलते अस्पताल की बिल्डिगें निगम की अनुमति के बिना बन गई हैं। बहुमंजिला बिल्डिगों में आग से सुरक्षा के संसाधन नहीं होने से अब तक फायर एनओसी नहीं मिली है।
इसके अलावा पुरानी बिल्डिंग को नया दिखाने के लिए रिनोवेशन के नाम पर निर्माण कार्य किए जाने से कई अस्पतालों में मरीजों की जान को खतरा बढ़ गया है। लेकिन प्रशासन, निगम व स्वास्थ्य विभाग के अफसर मूक दर्शक बने हुए हैं।
नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते शहर में अवैध निर्माण होते हैं और अफसर सबकुछ देखकर भी उनको अनदेखा कर देते हैं। बाद में जब मामलों का खुलासा होता है तो नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
निगम अफसरों की इस करतूत का फायदा उठाकर शहर में चिकित्सा माफिया ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बताया जाता है कि शहर में करीब 36 अस्पताल भवन नगर निगम की अनुमति के बिना ही बन गए हैं।
बहुमंजिला भवन बनाने के दौरान निर्माणकर्ता और निगम के बिल्डिंग परमिशन विभाग के अफसरों की मिलीभगत होने से उनके खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं की गई। अब जब मामले का खुलासा हुआ तो निगम अफसरों ने महज नोटिस देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
जबकि निगम सख्त कार्रवाई करता तो अस्पताल भवन बनाने वालों के मंसूबे धरे रह जाते। लेकिन निजी अस्पताल संचालकों की राजनीतिक जुगलबंदी और निगम अफसरों से नजदीकी के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इससे चिकित्सा माफिया के हौसले बढ़ गए हैं। निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के बाद भी मरीजों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अफसर इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
फायर सेफ्टी नहीं
करीब दर्जन भर बड़े अस्पतालों में आग से सुरक्षा के संसाधन नहीं हैं। इसके बाद भी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इससे अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों की जान खतरे में है। अस्पतालों के पास आग बुझाने के बेसिक इंतजाम तक नहीं हैं। इनमें सरकारी पीसी सेठी अस्पताल भी शामिल है।
इसका खुलासा एक आरटीआई से हुआ। अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने 100 बेड से ज्यादा क्षमता वाले अस्पतालों की फायर एनओसी की जानकारी मांगी तो खुलासा हुआ कि शहर के दर्जन भर अस्पतालों के पास फायर एनओसी नहीं है। इन अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम के संसाधन ही नहीं है, जबकि कई अस्पतालों ने सालों से एनओसी का नवीनीकरण नहीं कराया।
इससे इन अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को आग लगने पर जान का खतरा बना रहता है। ऐसे अस्पतालों में पीसी सेठी, लक्ष्मी मेमोरियल, एसएनएस हॉस्पिटल, आर्थोस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिस्टा हॉस्पिटल, मयूर अस्पताल, प्रमिला हॉस्पिटल, आरएन कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल, स्कूल आई एक्सीलेंस, सेवाकुंज हॉस्पिटल, शुभदीप हॉस्पिटल और इंदौर सिटी हॉस्पिटल शामिल हैं।
नियमों को ठेंगा दिखा रहे: अवैध निर्माण में निगम के बिल्डिंग अफसर और फायर एनओसी में फायर आफिसर की मिलीभगत से निजी अस्पतालों में नियमों को ठेंगा दिखाकर अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। जबकि निगम से कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र लिए बिना और फायर एनओसी लिए बिना बिल्डिंग में कामकाज शुरू नहीं किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!