1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत: 4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ग्वालियर-चंबल संभाग के सबसे बड़े 1000 बिस्तर वाले सरकारी अस्पताल में 60 वर्षीय रतिराम की मौत के बाद इलाज व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
दोपहर तक उन्हें भर्ती नहीं किया
परिजनों का आरोप है कि बुधवार सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद उनका पर्चा बनाया गया, जांचें भी कराई गईं, लेकिन दोपहर तक उन्हें भर्ती नहीं किया गया। हालत बिगड़ने के बाद रतिराम फर्श पर गिर पड़े और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि अस्पताल में उस समय डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इलाज प्रभावित था। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
डेढ़ महीने से था तेज बुखार
दतिया जिले के ऊंचिया गांव निवासी रतिराम पिछले करीब डेढ़ महीने से तेज बुखार से पीड़ित थे। परिवार के मुताबिक, स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें खून की कमी बताई थी।
पत्नी रामप्यारी ने उनका दतिया मेडिकल कॉलेज और झांसी के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
परिचितों की सलाह पर बुधवार को रामप्यारी उन्हें बस से ग्वालियर लेकर पहुंचीं। 1000 बिस्तर अस्पताल में पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टरों ने शुरुआती जांचें लिखीं, जिन्हें परिवार ने कराया।
बेंच से फर्श पर गिर पड़े, इलाज के लिए लगाती रहीं गुहार
रामप्यारी का आरोप है कि जांच होने के बावजूद रतिराम को भर्ती नहीं किया गया और किसी डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत में समुचित जांच नहीं की।
दोपहर में तबीयत बिगड़ने पर रतिराम बेंच से नीचे फर्श पर गिर पड़े। परिजनों के मुताबिक, वह करीब एक घंटे तक फर्श पर पड़े रहे और दर्द से कराहते रहे।
रामप्यारी डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ से इलाज की गुहार लगाती रहीं। अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने उनकी मदद के लिए गार्ड्स से स्ट्रेचर मांगा।
परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान उन्हें डॉक्टरों के हड़ताल पर होने की बात बताई गई।
मौत के बाद स्ट्रेचर से ICU ले गए
परिजनों का कहना है कि रतिराम करीब चार घंटे तक अस्पताल में रहे। उनकी मौत के बाद अस्पताल स्टाफ ने स्ट्रेचर मंगवाया और उन्हें ICU ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत के बाद रामप्यारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सामने शव को गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस का खर्च जुटाने की भी परेशानी थी।
डॉक्टरों की हड़ताल से जोड़कर देखा जा रहा मामला
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रदीप और डॉ. अनंत अय्या का एक मरीज के परिजन से विवाद हुआ था।
मारपीट के आरोपों के विरोध में डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने की बात सामने आई है।
हालांकि, रतिराम की मौत सीधे तौर पर हड़ताल या इलाज में कथित देरी के कारण हुई या नहीं, यह जांच का विषय है।
मौत की वास्तविक वजह और अस्पताल में उस समय उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक जांच या आधिकारिक बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!