3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ: इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर नगर निगम ने शहर की सड़कों को चौड़ा करने की कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को निगम का अमला महाकाल मंदिर से महाकाल घाटी चौराहे तक के मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा।
JCB के साथ पुलिस बल तैनात रहा
कार्रवाई के दौरान मौके पर JCB के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा। निगम की कार्रवाई की खबर फैलते ही मार्ग के आसपास स्थित चूड़ी, कपड़े, पूजन सामग्री की दुकानों और रेस्टोरेंट के शटर गिरने लगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुछ होटलों में ठहरे बाहरी यात्रियों को भी बाहर निकाला गया।
तीन साल से कोर्ट में चल रहा था मामला
महाकाल मंदिर से महाकाल घाटी चौराहे तक करीब 200 मीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर पिछले तीन साल से कानूनी विवाद चल रहा था। कोर्ट से स्टे हटने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई आगे बढ़ाई।
मंगलवार को किया था निरीक्षण
मंगलवार को निगम की तकनीकी टीम ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर डिमोलिशन के लिए आवश्यक मार्किंग की थी। इसके बाद बुधवार सुबह निगम का अमला JCB और बैरिकेडिंग के साथ मौके पर पहुंचा।
12 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर होगा मार्ग
नगर निगम अधिकारी राजकुमार राठौर के अनुसार वर्तमान में यह मार्ग करीब 12 मीटर चौड़ा है। सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यहां यातायात का दबाव बढ़ सकता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर 24 मीटर की जा रही है। मास्टर प्लान के मुताबिक चौड़ीकरण की सीमा में 39 अवैध निर्माण और पक्के ढांचों के हिस्से आ रहे हैं। इन्हें हटाकर सड़क का विस्तार किया जाना है।
व्यापारियों ने मांगा समय
बुधवार को कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय व्यापारी और दुकानदार निगम अधिकारियों से मिलने पहुंचे। व्यापारियों ने त्योहारों का हवाला देते हुए कहा कि तत्काल कार्रवाई से उनका कारोबार प्रभावित होगा।
निगम ने दी 24 घंटे की मोहलत
साथ ही दुकानों का सामान हटाने के लिए कुछ समय देने की मांग की गई। व्यापारियों की मांग और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए निगम अधिकारियों ने उन्हें 24 घंटे की मोहलत दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह समय सीमा समाप्त होने के बाद गुरुवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर शुरू होगी।
सिंहस्थ की तैयारियों के तहत चौड़ीकरण
नगर निगम के अनुसार सिंहस्थ के दौरान महाकाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ेगी। ऐसे में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
महाकाल मंदिर से महाकाल घाटी चौराहे तक के इस मार्ग पर कार्रवाई तय समय सीमा में पूरी करने की तैयारी है।
संबंधित समाचार

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!