खबर
Top News

आदेश कागजों में ’खेल’ बाजार में तय: कॉपी-किताब माफिया पर प्रशासन की सख्ती; फिर भी मोनोपॉली का खेल जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अप्रैल 2026, 5:49 pm
शेयर करें:
आदेश कागजों में ’खेल’ बाजार में तय

खुलासा फर्स्ट ने मामले को प्रमुखता से किया था प्रकाशित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कूलों की कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म के नाम पर चल रही खुली लूट पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है, लेकिन बड़ा सवाल यह है, जब पहले से तय है कि कौन-सा डीलर किस पब्लिशर का माल बेचेगा और वही सामान कहीं और मिलेगा ही नहीं, तो मोनोपॉली खत्म कैसे होगी? आदेश जारी हो गए, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी वैसी ही है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

इनका मकसद निजी स्कूलों द्वारा कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री की खरीद में जबरन थोपे जा रहे एकाधिकार को खत्म करना बताया गया है।

स्कूलों पर सख्ती... अब नहीं चलेगी मनमानी... प्रत्येक स्कूल को परीक्षा परिणाम से पहले ही पुस्तकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

स्कूल परिसर में भी सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा करना अनिवार्य है। किसी एक दुकान या विक्रेता से शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा।

कम से कम 3 विक्रेताओं के नाम पहले से घोषित करना जरूरी। अभिभावकों को पहले से खरीद के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। 15 जून 2026 तक उपलब्धता के अनुसार किताबें खरीदी जा सकेंगी।

एनसीईआरटी से बाहर किताबें बैन, निजी पब्लिशर्स पर लगाम... केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड) के पाठ्यक्रम की किताबें ही लागू होंगी।

एनसीईआरटी और अधिकृत एजेंसियों की पुस्तकों के अलावा अन्य किताबें प्रतिबंधित हैं। नैतिक शिक्षा, जीके, कंप्यूटर जैसे विषयों में भी जबरन निजी किताबें नहीं थोप सकेंगे स्कूल।

पूरी किट खरीदना जरूरी नहीं... किसी भी प्रकाशक या विक्रेता को स्कूल के अंदर प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं। पीटीएम के दौरान भी किसी प्रकार की बिक्री या दबाव नहीं चलेगा।

विक्रेता अब पूरा सेट खरीदने की बाध्यता नहीं रख सकेंगे। जरूरत के अनुसार अलग-अलग किताबें उपलब्ध कराना होंगी। पुरानी किताबें होने पर अभिभावक केवल जरूरत अनुसार नई किताबें खरीद सकेंगे।

कॉपी-यूनिफॉर्म में भी सख्ती... कॉपी पर ग्रेड, साइज, पेज और कीमत स्पष्ट लिखना अनिवार्य। स्कूल का नाम कॉपी/किताब या कवर पर प्रिंट नहीं किया जाएगा। 2 से ज्यादा यूनिफॉर्म नहीं और कम से कम 3 साल तक बदलाव नहीं।

उल्लंघन पर प्राचार्य व डायरेक्टर होंगे जिम्मेदार...आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ प्राचार्य ही नहीं, पूरा मैनेजमेंट बोर्ड जिम्मेदार होगा।

बड़ा सवाल- क्या सच में टूटेगी मोनोपॉली?... आदेशों की सूची लंबी और नियम सख्त हैं, पर जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है। हर साल की तरह इस साल भी डीलर-पब्लिशर की सेटिंग पहले से तय है। ऐसे में अभिभावकों को राहत मिलना अभी भी दूर की कौड़ी नजर आ रहा है।

निजी स्कूलों की ‘दुकानदारी’, एमआरपी मिटाकर मनमानी वसूली का आरोप
शहर में शिक्षा के नाम पर हो रही कथित लूट के खिलाफ अब आवाज तेज होने लगी है। एक वायरल वीडियो ने निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें युवा नेता लवेश देवेंद्र सिंह यादव ने खुलकर आरोप लगाए हैं कि शिक्षा अब सेवा नहीं, बल्कि मुनाफे का जरिया बन चुकी है।

वीडियो में यादव ने दावा किया कि कई निजी स्कूल प्रबंधन यूनिफॉर्म और किताबों पर छपी कीमत (एमआरपी) को हटाकर अभिभावकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूलों ने अभिभावकों को एक तय दुकानों से ही सामान खरीदने के लिए मजबूर कर रखा है, जिससे प्रतिस्पर्धा खत्म हो गई है और कीमतें आसमान छू रही हैं।

नर्सरी की किताबें 12 हजार, ड्रेस ब्रांडेड से भी महंगी... यादव ने तीखा हमला करते हुए कहा कि आज हालात यह हैं कि नर्सरी कक्षा की किताबें 10 से 12 हजार रुपये तक बेची जा रही हैं, जबकि स्कूल यूनिफॉर्म की कीमतें अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स को भी टक्कर दे रही हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘बुक स्टोर्स अब चाय की टपरी से बड़े आलीशान शोरूम बन गए हैं, और इसका पूरा बोझ आम माता-पिता की जेब पर पड़ रहा है।‘

कमीशनखोरी के खेल का आरोप... युवा नेता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन और बुक स्टोर्स के बीच कमीशनखोरी का बड़ा खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों से वसूले जा रहे पैसे का एक हिस्सा सीधे स्कूल प्रबंधन तक पहुंच रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

जल्द होगा नामों का खुलासा... यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस पूरे मामले में शामिल लोगों के नाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मुद्दे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पालकों में बढ़ रहा आक्रोश... इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि हर साल किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 9 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 9 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 9 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 9 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 10 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 10 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 10 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 10 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 11 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 11 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 11 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 11 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 11 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 12 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 12 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 12 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 12 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 12 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 12 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!