खबर
Top News

विपक्ष के नेता का पुलिस पर ऐसा आरोप: शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग; पूरी कार्रवाई की जवाबदेही तय की जानी चाहिए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 1:03 pm
शेयर करें:
विपक्ष के नेता का पुलिस पर ऐसा आरोप

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 20 जुलाई को दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया गया और इस पूरी कार्रवाई की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने पूछा कि छात्रों पर बल प्रयोग और पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश आखिर किसने दिया।

सोशल मीडिया पर साझा किया पत्र
राहुल गांधी ने 25 जुलाई 2026 को लिखे गए इस पत्र को अपने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर भी साझा किया। पोस्ट में उन्होंने सवाल किया, "छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?" उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

छात्रों पर बल प्रयोग का लगाया आरोप
पत्र में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्र निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय सुरक्षा बलों ने उन पर बल प्रयोग किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन, आंसू गैस और अन्य बल प्रयोग के तरीकों का इस्तेमाल किया गया, जिससे बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

सादे कपड़ों में मौजूद लोगों पर भी उठाए सवाल
पत्र में राहुल गांधी ने उन लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाया, जो कथित तौर पर सादे कपड़ों में प्रदर्शनकारियों की पिटाई करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने पूछा कि ये लोग पुलिसकर्मी थे, स्वयंसेवक थे या किसी अन्य एजेंसी से जुड़े थे। साथ ही उन्होंने जानना चाहा कि उनकी तैनाती किसके आदेश पर की गई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए इस कार्रवाई की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका कहना है कि सरकार का दायित्व प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुई कार्रवाई ने लोकतांत्रिक मूल्यों को आहत किया है और देशभर के युवाओं में चिंता पैदा की है।

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्र शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे थे। उनके अनुसार, सरकार को इस मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपनाया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब
राहुल गांधी ने पत्र में विशेष रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल पर सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि मीडिया और सोशल मीडिया पर सामने आई रिपोर्टों में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है, जिनमें एक पत्रकार भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने 19 वर्षीय छात्र साहिल लोछाब से मुलाकात की, जिसे कथित रूप से पैलेट गन लगने के बाद गंभीर चोट आई है और उसकी एक आंख की रोशनी जाने की आशंका जताई जा रही है।

गृह मंत्री से पूछे प्रमुख सवाल
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से कई सवालों के जवाब मांगे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से छात्रों पर पैलेट गन और अन्य बल प्रयोग की अनुमति किसने दी? यदि केंद्रीय गृह मंत्री ने इसकी मंजूरी नहीं दी, तो यह आदेश किस अधिकारी या स्तर से जारी हुआ? सादे कपड़ों में मौजूद लोगों की पहचान क्या थी और उन्हें किसके निर्देश पर तैनात किया गया?छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई की जवाबदेही किसकी होगी? क्या सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी?

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा अपनी आवाज उठाने और जवाब मांगने का अधिकार रखते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि छात्र आंदोलन से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट जवाब दिया जाए और जिम्मेदारी तय की जाए।

संबंधित समाचार

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

5 minutes ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

6 minutes ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

11 minutes ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

16 minutes ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

20 minutes ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

20 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

28 minutes ago
गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

39 minutes ago
मंदिर विवाद में हवन
Top News

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

about 1 hour ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

about 1 hour ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

about 1 hour ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

about 2 hours ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

about 2 hours ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

about 2 hours ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

about 2 hours ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

about 2 hours ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

about 2 hours ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!