खबर
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला: मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
पटवारी का सरकार पर हमला

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था से लेकर निजी शिक्षण संस्थानों, NEET परीक्षा और रोजगार तक के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

पटवारी ने कहा कि आज शिक्षा और रोजगार के बीच की कड़ी कमजोर होती जा रही है। ऐसे में छात्रों से जुड़े सवालों पर देश में व्यापक और गंभीर चर्चा जरूरी है।

पटवारी ने कहा कि सरकारी संस्थानों के साथ निजी स्कूल और कॉलेज भी शिक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। अफोर्डेबल एजुकेशन हो या शिक्षा नीति में बदलाव, सभी पक्षों को साथ लेकर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के बीच जाकर इन मुद्दों को उठा रहे हैं, जिससे शिक्षा और रोजगार के सवालों को लेकर एक राजनीतिक माहौल बना है।

‘10 लाख नहीं, 10 करोड़ मांगते तो भी देने को तैयार थे’
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्थान को लेकर पूछे गए सवाल पर पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य छात्रों की आवाज को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए 10 लाख रुपए नहीं, 10 करोड़ रुपए भी मांगे जाते तो कांग्रेस देने के लिए तैयार थी।

पटवारी ने कहा कि “मुद्दा पैसा नहीं है। मुद्दा छात्रों की आवाज और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल हैं।” उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर किसी भी आर्थिक पहलू से ज्यादा महत्वपूर्ण छात्रों के मुद्दों पर चर्चा है।

RSS की भूमिका पर भी उठाए सवाल
शिक्षा व्यवस्था से जुड़े आंदोलनों और घटनाओं में RSS से जुड़े लोगों की कथित मौजूदगी को लेकर भी पटवारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी घटना में किसी संगठन के लोगों की भूमिका या मौजूदगी को लेकर सवाल सामने आते हैं, तो उस पर चर्चा होना जरूरी है।

पटवारी ने कहा कि यदि ऐसी परिस्थितियां बनती हैं तो फिर व्यवस्था निष्पक्ष और सुचारू तरीके से कैसे चलेगी, इस पर देश को विचार करना चाहिए।

NEET विवाद और पेपर लीक का मुद्दा उठाया
पटवारी ने NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और उनसे जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल हैं।

उन्होंने कहा कि असली सवाल यह है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को रोजगार मिल रहा है या नहीं। अगर शिक्षा के बाद रोजगार का रास्ता ही मजबूत नहीं है तो पूरी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

पटवारी ने कहा कि सरकार को सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रहने के बजाय परीक्षा व्यवस्था, शिक्षा नीति और रोजगार जैसे मुद्दों पर ठोस पहल करनी चाहिए।

‘जाति-धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा पर हो चर्चा’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश को जाति, धर्म और ‘तेरा-मेरा’ की राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। छात्रों की समस्याओं, महंगी होती शिक्षा, परीक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसरों पर राजनीतिक दलों और सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका सीधा संबंध युवाओं के भविष्य और रोजगार से है। इसलिए शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के बीच मजबूत कड़ी बनाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

less than a minute ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

3 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

6 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

17 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

18 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

22 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

27 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

30 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

41 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!