खबर
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान: शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 3:10 pm
शेयर करें:
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

पुलिस जवानों ने जान की परवाह किए बिना किया रेस्क्यू, रास्ते में सीपीआर देकर पहुंचाया अस्पताल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चोइथराम चौराहे पर शनिवार दोपहर चलती कार में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार धू-धूकर जल रही थी और चालक अंदर फंसा हुआ था। कार के सभी गेट लॉक थे और खिड़कियों के कांच भी नहीं खुल रहे थे। ऐसे वक्त में यातायात संभाल रहे पुलिस जवानों ने बिना देर किए मोर्चा संभाला।

टीआई सुमित बिलोनिया के साथ सिपाही विजय, प्रधान आरक्षक कमल और एएसआई जेपी तिवारी ने कार का कांच तोड़कर रुपेश को बाहर निकाला। करीब 60 प्रतिशत झुलसे रुपेश की हालत गंभीर थी, इसलिए पुलिसकर्मी उसे लोडिंग रिक्शा से चोइथराम अस्पताल लेकर दौड़े। रास्ते में भी जवानों ने उसे सीपीआर दिया। समय पर हुए इस रेस्क्यू से उसकी जान बचाने की कोशिश में पुलिस की तत्परता सामने आई है।

यातायात टीआई सुमित बिलोनिया के मुताबिक, गायत्री नगर निवासी रुपेश पिता दुलीचंद यादव कार से राजेंद्र नगर की ओर से चोइथराम की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब 12.30 से 12.45 बजे के बीच चोइथराम चौराहे के पास कार में अचानक आग लग गई।

बारिश के कारण चौराहे पर पहले से वाहनों का दबाव था और यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था संभाल रहे थे। आग की लपटें उठते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान तत्काल कार की ओर दौड़े। अंदर रुपेश बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कार के गेट लॉक होने के कारण वह बाहर नहीं आ पा रहा था। जवानों ने गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

खिड़कियों के कांच भी नहीं खुल रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख टीआई सुमित बिलोनिया ने आरक्षक विजय, प्रधान आरक्षक कमल और एएसआई जेपी तिवारी के साथ मिलकर कार का कांच तोड़ने का फैसला लिया। आग के बीच जवानों ने कांच तोड़ा और अंदर फंसे रुपेश को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू में करीब एक से डेढ़ मिनट का समय लगा। बाहर निकालने के बाद रुपेश बुरी तरह झुलसा हुआ था। उसकी हालत गंभीर देखते हुए पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना लोडिंग रिक्शा से उसे चोइथराम अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

रास्ते में रुपेश की हालत बिगड़ने पर पुलिस जवानों ने उसे सीपीआर दिया और लगातार अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर, अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में उसके करीब 60 प्रतिशत झुलसने की जानकारी दी। फिलहाल रुपेश का उपचार जारी है।

रेस्क्यू के साथ यातायात भी संभालते रहे जवान
कार में आग और उसके बाद रेस्क्यू के कारण चौराहे का यातायात करीब 10 से 15 मिनट प्रभावित रहा। बारिश के चलते पहले से वाहनों का दबाव अधिक था। इसके बावजूद पुलिस जवानों ने एक तरफ जलती कार से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं दूसरी ओर चौराहे पर यातायात व्यवस्था भी संभाली।

टीआई सुमित बिलोनिया के मुताबिक कार पुरानी थी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है। टीम ने काबिल-ए-तारीफ काम किया है।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

3 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

6 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

9 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

20 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

22 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

25 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

30 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

34 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

44 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!