खबर
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा: राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 3:10 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का ऐतिहासिक राजबाड़ा रविवार को शिक्षक आंदोलन के आगाज का गवाह बना। शिक्षक अधिकार संघ ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दंडवत प्रणाम कर अपने आंदोलन की शुरुआत की।

मांगों को लेकर संघर्ष का संकल्प लिया
संघ के प्रदेश अध्यक्ष भारत भार्गव के नेतृत्व में जुटे शिक्षकों ने TET से मुक्ति, वरिष्ठता बहाली और पुरानी पेंशन योजना (OPS) दोबारा लागू करने समेत शिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष का संकल्प लिया।

संघ ने साफ किया कि यह आंदोलन एक दिन का प्रदर्शन नहीं है। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने तक इसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

मां अहिल्या को प्रणाम, फिर आंदोलन का शंखनाद
शिक्षक अधिकार संघ ने अपने आंदोलन के पहले चरण के लिए राजबाड़ा को चुना। यहां शिक्षकों ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दंडवत प्रणाम कर संघर्ष का आगाज किया।

इस दौरान शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों और सरकारी शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। संघ का कहना है कि सरकारी स्कूलों और उनमें सेवाएं दे रहे शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अब संगठित होकर आवाज उठाने की जरूरत है।

TET से राहत और वरिष्ठता बहाली की मांग
प्रदेश अध्यक्ष भारत भार्गव ने कहा कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में TET से मुक्ति, वरिष्ठता की बहाली और OPS की पुनर्बहाली शामिल है। उन्होंने TET व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे शिक्षकों के लिए कथित तौर पर परेशानी और शोषण का कारण बताया।

साथ ही उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग भी उठाई। भार्गव के मुताबिक शिक्षक इन मुद्दों को लंबे समय से उठा रहे हैं, लेकिन अब आंदोलन को निर्णायक दिशा देने का समय आ गया है।

सरकारी स्कूलों का भविष्य चुनौतीपूर्ण
भार्गव ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सरकारी स्कूलों का भविष्य चुनौतीपूर्ण स्थिति में है। यदि समय रहते शिक्षकों से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो इसका असर पूरी शिक्षा व्यवस्था के साथ विद्यार्थियों पर भी पड़ सकता है।

संघ का कहना है कि शिक्षकों की समस्याओं को अब केवल विभागीय स्तर पर उठाने तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इन्हें शासन और जनप्रतिनिधियों तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

विधायक-सांसदों से मुलाकात का प्लान
आंदोलन के अगले चरण में संघ के पदाधिकारी विधायकों, सांसदों और विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान शिक्षकों की मांगों और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा और शासन स्तर पर समाधान के लिए समर्थन मांगा जाएगा।

संघ ने संकेत दिया है कि यदि ज्ञापन और बातचीत के बाद भी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा
शिक्षक अधिकार संघ ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह संविधान सम्मत तरीके से चलाया जाएगा। संघ के मुताबिक शिक्षकों के अधिकारों और न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता।

राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन, अब नजर अगले चरण पर
मां अहिल्या की प्रतिमा को प्रणाम कर शुरू हुआ यह आंदोलन अब जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की तैयारी है। TET, वरिष्ठता और OPS जैसे मुद्दों को लेकर शिक्षक अधिकार संघ ने सरकार के सामने अपनी मांगें रख दी हैं। अब देखना होगा कि शासन इन मांगों पर क्या रुख अपनाता है।

संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

about 8 hours ago
ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत
Top News

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

about 8 hours ago
छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
Top News

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन
Top News

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

about 9 hours ago
देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला
Top News

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

about 9 hours ago
भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या
Top News

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

about 9 hours ago
प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद
Top News

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

about 9 hours ago
टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग
Top News

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

about 9 hours ago
खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई
Top News

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

about 9 hours ago
यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल
Top News

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

about 10 hours ago
पानी बहाया तो कटेगा चालान
Top News

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

about 10 hours ago
आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया
Top News

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

about 10 hours ago
नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी
Top News

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

about 10 hours ago
पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह
Top News

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया
Top News

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

about 10 hours ago
सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

about 10 hours ago
छह दिन दीपावली का उत्सव
Top News

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!