पुलिस कमिश्नर का एक्शन: 12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने 12 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शिकंजा कस दिया है। बार-बार कार्रवाई के बावजूद अपराध की राह नहीं छोड़ने वाले छह बदमाशों को जिलाबदर किया गया है, जबकि छह अन्य पर निर्बंधन आदेश लागू कर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी और प्रतिबंध तय किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश पिता बैजनाथ भोई (26), निवासी जीवन की फैल, परदेशीपुरा को नौ माह, प्रशांत उर्फ छोटू पिता राजकुमार ठाकुर (24) निवासी नरसिंह की चाल, पाटनीपुरा एमआईजी को नौ माह, अर्जुन पिता छत्तर सिंह नायक (26) निवासी गुरुशंकर नगर अन्नपूर्णा को छह माह, मोहित पिता दिनेश गुर्जर (25) निवासी ब्लॉक ए-3, अरावली परिसर कनाड़िया को 03 माह, चेतन पिता गजानंद साहू उम्र (25) निवासी स्कीम 78 लसूड़िया को तीन माह और रोहित पिता राजेश श्रीवास्तव (27) निवासी बापू नगर जूनी इंदौर को तीन माह के लिए जिलाबदर किया है। इस बीच आरोपियों ने उल्लंघन या किसी तरह का अपराध किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छह पर निर्बंधन, अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर सिंह ने अन्य आधा दर्जन बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें नियमित थानों पर हाजिरी देने का आदेश दिया है। आरोपियों में रवि उर्फ काला उर्फ बलवीर पिता मनोहर सिंह रघुवंशी, निवासी पंढरीनाथ को एक वर्ष, यश पिता धर्मेंद्र यादव (20) निवासी गोटू महाराज की चाल, तुकोगंज को एक वर्ष, जबकि सचिन उर्फ बारीक पिता राजू बौरासी (24) निवासी गीता चौक पाटनीपुरा तुकोगंज को छह माह और विवेक उर्फ दुर्लभ पिता विमल कल्याणे (19) निवासी उषा फाटक, जेल रोड, थाना एमजी रोड को छह माह तक थाने हाजिरी देना होगी।
इसके अलावा अजय उर्फ पिन्नू कबाड़ी पिता कालू कबाड़ी (30) निवासी पंचम की फेल, थाना तुकोगंज और मोहित उर्फ वंश पिता धीरज कल्याणे (22) निवासी उषा फाटक दोनों को तीन-तीन माह तक थाने पर हाजिरी देना होगी।
इस दौरान इन बदमाशों को किसी भी अवैध या आपराधिक गतिविधि से दूर रहने, लोकशांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं होने तथा आदेश में निर्धारित सभी शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शर्तों का उल्लंघन करने पर इनके खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!