खबर
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन: जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 3:19 pm
शेयर करें:
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन

14 सितंबर को तृतीया-चतुर्थी का महासंयोग, सुहाग और सिद्धि दोनों का पर्व एक साथ

गणपति की स्थापना और हरतालिका का व्रत- एक तारीख, दो आस्थाएं

दुर्लभ मुहूर्त, दोगुना पुण्य: सोमवार को मिलेंगे गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
14 सितंबर सोमवार का दिन आस्था के लिहाज से बहुत खास बनने जा रहा है। इस बार गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज एक ही तारीख को पड़ रहे हैं । एक ऐसा संयोग जो पंचांग में बार-बार नहीं दोहराता। एक तरफ घर-घर में बप्पा की स्थापना होगी, तो दूसरी तरफ सुहागिन महिलाएं और विवाह योग्य कन्याएं शिव-पार्वती की आराधना कर हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखेंगी। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि तृतीया और चतुर्थी का यह मेल सामान्य दिनों से कहीं अधिक फलदायी माना गया है।

पंचांग क्या कहता है... भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 सितंबर की सुबह लगभग 7:07 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। चूंकि सूर्योदय के समय तृतीया ही प्रभावी है, इसलिए हरतालिका तीज का व्रत इसी दिन रखा जाएगा । इसे ज्योतिष की भाषा में तृतीया युक्त चतुर्थी कहा जाता है, जिसे शास्त्रों में विशेष शुभ फलदायी बताया गया है।

हरतालिका तीज पूजन... सुबह लगभग 6:05 से 7:06 बजे के बीच का समय विशेष शुभ माना गया है, हालांकि पूजा दिनभर अपनी सुविधानुसार भी की जा सकती है।

गणेश स्थापना मुहूर्त... मध्याह्न काल में सुबह करीब 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के आसपास तक का समय सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। इस वर्ष गणेश स्थापना ब्रह्म योग में हो रही है, जिसे शुभता की दृष्टि से अतिरिक्त महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां यह ध्यान रखना होगा कि अलग-अलग पंचांगों में स्थापना मुहूर्त की सटीक शुरुआत और समाप्ति में कुछ मिनटों का अंतर मिलता है।

हरतालिका तीज का प्रमुख स्रोत शिव पुराण है, जबकि गणेश चतुर्थी अथवा गणेश जन्म की कथा शिव पुराण, लिंग पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण और स्वतंत्र गणेश पुराण इन सबमें अलग-अलग रूपों में मिलती है।

ज्योतिषाचार्यों की राय... ज्योतिषाचार्य के अनुसार जब हरतालिका तीज चतुर्थी के साथ आती है तो इसका फल सामान्य से कहीं बढ़कर होता है। ऐसे संयोग में व्रत-पूजन करने से सुख-सौभाग्य, परिवार में समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना विशेष रूप से पूर्ण होती है, ऐसी मान्यता है। इस दिन मध्यरात्रि में चंद्र दर्शन से बचना चाहिए।

हरतालिका तीज का महत्व... हरतालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती की तपस्या और मिलन का प्रतीक पर्व है। कथा के अनुसार माता पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए कठिन तप किया था, उसी आस्था के चलते सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं।

गणेश चतुर्थी का महत्व
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। सनातन परंपरा में गणेशजी को बुद्धि, समृद्धि और विघ्नों के नाशक के रूप में पूजा जाता है, इसीलिए किसी भी नए या शुभ काम की शुरुआत उन्हीं के पूजन से की जाती है।

इसी दिन से दस दिवसीय गणेशोत्सव भी आरंभ हो जाता है, जिसमें घर-घर के साथ-साथ बड़े पंडालों में भी भव्य आयोजन होते हैं। शहर के ऐतिहासिक खजराना गणेश मंदिर के साथ बड़े गणपति मंदिर और अनेक गणेश मंदिरों में दस दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का क्रम चलता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

शास्त्रों के अनुसार इन दस दिनों में गणेशजी के दस अलग-अलग स्वरूपों की साधना की परंपरा है । ये स्वरूप हैं- गणाधिप, उमापुत्र, अघनाशन, विनायक, ईशपुत्र, सर्वसिद्धिप्रदायक, एकदंत, इभवक्र, मूषकवाहन और कुमारगुरु। हर दिन 21 दूर्वा और मोदक अर्पित करते हुए इन नामों का क्रमशः उच्चारण किया जाता है। जिन लोगों के विवाह या अन्य मांगलिक कार्यों में बाधा आ रही हो, उनके लिए गणेश सहस्रनाम स्तोत्र के पाठ और हवन-अनुष्ठान को विशेष फलदायी बताया गया है।

क्या करें, क्या न करें
गणेशजी को दूर्वा, मोदक, फल-फूल अर्पित करें। श्रद्धापूर्वक आरती और मंत्र जाप करें। पूजा में तुलसी, टूटे चावल, लहसुन-प्याज के भोग का प्रयोग न करें। काले-नीले वस्त्र और केतकी का फूल न चढ़ाएं।रात में चंद्र दर्शन से बचें। क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती को वस्त्र, पुष्प और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। कथा-श्रवण और मंत्र जाप करें। रात्रि जागरण को फलदायी माना गया है। काले, सफेद या नीले वस्त्र न पहनें। नमक, चीनी, अनाज, दूध और फल के सेवन से परहेज करें। दिन में सोने और वाद-विवाद से बचें।

सभी राशियों पर अलग-अलग असर
ज्योतिष परंपरा में हर पर्व का प्रभाव सभी राशियों पर एक-सा नहीं, बल्कि अलग-अलग माना गया है। चूंकि इस बार गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज एक साथ पड़ रहे हैं। दोनों पर्वों की ऊर्जा का असर भी राशि के अनुसार अलग तरह से अनुभव किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

3 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

6 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

9 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

20 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

22 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

25 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

30 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

34 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

44 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!