चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार: सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध
KHULASA FIRST
संवाददाता

गलती से आए हैं रुपए, कहकर भेजी लिंक, क्लिक करते ही खेल हो गया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का हीरा नगर पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल की जा रही सैकड़ों सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त की गई हैं। प्रारंभिक जांच में बैंक खातों के जरिए करीब 2 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आई है। इनमें 40-40 लाख रुपए के बड़े ट्रांजेक्शन भी मिले हैं।
हीरा नगर एसीपी रूबीना मिजबानी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आम लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवा रहे हैं। इसके बाद इन खातों को सायबर ठगी की रकम के अवैध लेनदेन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा था।
सूचना के आधार पर हीरा नगर पुलिस टीम ने दबिश देकर चार आरोपियों सुरेंद्र सिंह चौहान (40), निवासी नेहरू नगर, मोहित उर्फ अनमोल कुशवाह (24), निवासी पांचू कुम्हार की चाल, अमितेश रघुवंशी (20), निवासी सिसोदिया कॉलोनी, गुना और श्याम रघुवंशी (32), निवासी ग्राम महाना, तहसील ईसागढ़, अशोक नगर को गिरफ्तार किया है।
जांच में भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन में होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मामलों के संबंध में अहम जानकारी सामने आ सकती है। वहीं जब्त सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक दस्तावेजों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। इससे अन्य साइबर अपराधों और आरोपियों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।
पहले भी जा चुके हैं जेल
इधर, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी साइबर फ्रॉड और अन्य अपराध दर्ज हैं। इनमें से आरोपी पहले साइबर फ्रॉड के मामलों में जेल भी जा चुके हैं। टीआई सुशील पटेल मार्गदर्शन में आरोपियों को पकड़ने में एसआई गौरव तिवारी, प्रआर कालीचरण, देवेंद्र, आरक्षक विश्वरतन और अजय की भूमिका रही।
खाते में आए 2.17 लाख, लौटाने के चक्कर में गंवा बैठा रकम
एक कॉल... एक लिंक और खाते में आया 2.17 लाख रुपए का लोन! खुड़ैल के पिवड़ाय निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें उसने न तो कोई लोन मांगा था और न ही किसी रकम के लिए आवेदन किया था। खाते में अचानक 2 लाख 17 हजार 339 रुपए जमा हुए तो युवक को लगा कि शायद किसी बैंकिंग गलती से रकम आई है।
इसी बीच ठग का फोन आया। उसने खुद को फिनकॉर्प कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि रकम गलती से खाते में आ गई है, इसे वापस करने के लिए मोबाइल पर भेजे लिंक पर क्लिक करना होगा। युवक ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, रकम वापस होने के बजाय दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई। अगले दिन कंपनी के फोन ने पूरे खेल का राज खोल दिया। खुड़ैल पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार फरियादी के एसबीआई कम्पेल स्थित खाते में 31 जुलाई को 2,17,339 रुपए ऑनलाइन जमा हुए थे, जिसका मैसेज मोबाइल पर आया था। युवक ने इसे बैंकिंग लेन-देन मानकर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। 4 अगस्त को वह अपने 87 वर्षीय दादा जमनालाल पटेल का रूटीन चेकअप कराने सपना-संगीता क्षेत्र स्थित अस्पताल गया था।
इसी दौरान उसके मोबाइल पर 8851573452 नंबर से लगातार पांच-छह कॉल आए। अस्पताल में होने के कारण उसने शुरुआत में कॉल नहीं उठाया। बाद में फोन उठाने पर सामने वाले ने खुद को पुनेवाला फिनकॉर्प से बताते हुए कहा कि उसके खाते में गलती से 2 लाख 17 हजार 339 रुपए जमा हो गए हैं।
युवक ने कहा कि वह बैंक जाकर इसकी जांच करेगा, लेकिन कॉल करने वाले ने उसे भरोसे में लेते हुए कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है, जिस पर क्लिक करते ही गलती से आई रकम वापस कंपनी के पास चली जाएगी। युवक ने उसकी बात पर भरोसा कर लिंक खोल दी। यहीं से साइबर ठगी का खेल शुरू हुआ।
लोन मिलने का आया कॉल
शिकायत के मुताबिक रकम उस खाते में वापस जाने के बजाय बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर 0045121170437 में ट्रांसफर हो गई, जो शक्तिसिंह के नाम से बताया गया है। फरियादी के अनुसार रकम मूल रूप से जिस खाते से आई थी उसका संदर्भ पीएल-ए-71660098323162097 था। अगले दिन, 5 अगस्त को पुनेवाला फिनकॉर्प कंपनी से फोन आया।
इस बार बताया गया कि उसके नाम 2 लाख 17 हजार 339 रुपए का लोन मंजूर हो गया है और इसकी ईएमआई 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी। यह सुनकर युवक के होश उड़ गए, क्योंकि उसने किसी लोन के लिए आवेदन ही नहीं किया था।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक के खाते में रकम किस प्रक्रिया से पहुंची, लिंक किसने भेजी और बैंक ऑफ इंडिया के खाते तक रकम पहुंचाने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामला साइबर ठगी के उस तरीके की ओर इशारा करता है, जिसमें पहले खाते में रकम भेजकर फिर उसे वापस कराने के नाम पर पीड़ित से लिंक खुलवाई जाती है।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!