मंदिर विवाद में हवन: साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धार्मिक नगरी उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार को मंदिर परिसर में सद्बुद्धि हवन किया गया। साध्वी हर्षानंद गिरि और शंकर लक्ष्मीनारायण महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालीं।
संतों और श्रद्धालुओं ने सरकार और प्रशासन से हनुमानजी की प्रतिमा को यथास्थान रखने और इसी स्थान पर मंदिर निर्माण की घोषणा करने की मांग की।
सरकार-प्रशासन को सद्बुद्धि देने की कामना
हवन के दौरान साध्वी हर्षानंद गिरि ने कहा कि यह सद्बुद्धि हवन इस उम्मीद के साथ किया गया है कि प्रशासन और सरकार जल्द स्पष्ट करें कि हनुमानजी की प्रतिमा को हटाया नहीं जाएगा और इसी स्थान पर मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से निर्णय के लिए 2 से 3 दिन का समय मांगा गया है। यदि इस अवधि में सरकार और प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो इसके बाद अनशन और धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
संतों से आगे आने की अपील
साध्वी हर्षानंद गिरि ने संत समाज से भी इस मामले में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि संतों ने भगवान राम के नाम पर अपना जीवन समर्पित किया है, ऐसे में हनुमानजी के मंदिर से जुड़े विषय पर भी संतों को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए।
उन्होंने पूर्व सीएम उमा भारती द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र का भी उल्लेख किया। साध्वी ने कहा कि उमा भारती की आस्था और इस मामले में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही मंदिर को इसी स्थान पर बनाए रखने का निर्णय लेगी।
सोमवार तक इंतजार, फिर तय होगी आंदोलन की रणनीति
साध्वी ने कहा कि रविवार को हवन के बाद सोमवार तक प्रशासन को समय दिया जाएगा। इसके बाद सरकार और प्रशासन के रुख को देखते हुए आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
उन्होंने संकेत दिया कि यदि मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो संतों और श्रद्धालुओं की ओर से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें अनशन, धरना और प्रदर्शन जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!