खबर
Top News

एक चिंगारी, चार खतरे और आठ मौतें: ईवी अग्निकांड में खुला फायर ट्रैप अब जिम्मेदार कौन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मार्च 2026, 3:02 pm
शेयर करें:
एक चिंगारी, चार खतरे और आठ मौतें

कार की चिंगारी, स्पोर्ट्स बाइक का पेट्रोल, गैस पाइप लाइन और अवैध तारों का जाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ब्रजेश्वरी एनेक्स में हुआ भीषण अग्निकांड अब सिर्फ एक हादसे की कहानी नहीं रह गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने यह तो साफ कर दिया कि मौत आग और धुएं से हुई, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, यह मामला एक खतरनाक फायर ट्रैप के रूप में सामने आ रहा है।

एक ऐसी चिंगारी, जिसने इलेक्ट्रिक कार से उठकर पेट्रोल से भरी स्पोर्ट्स बाइक्स, पीओपी से सजे हॉल, अवैध वाई-फाई तारों और गैस पाइपलाइन के बीच रास्ता बनाया…और कुछ ही मिनटों में पूरे घर को मौत के मातम में बदल दिया। यह रिपोर्ट उसी पूरी सच्चाई को सामने लाती है, जो पहली नजर में दिखाई नहीं देती।

एमवाय अस्पताल से आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इस केस की सबसे बड़ी उलझन सुलझा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी की मौत आग में झुलसने और जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से हुई। किसी भी मृतक को करंट लगने के कोई संकेत नहीं मिले।

इस खुलासे के बाद उन सभी दावों पर विराम लग गया है, जिनमें रेस्क्यू के दौरान बिजली चालू होने से मौत की आशंका जताई जा रही थी। अब जांच एजेंसियों का फोकस पूरी तरह इस सवाल पर केंद्रित हो गया है कि आग लगी कैसे और इतनी भयावह कैसे बनी।

घटना के समय घर के अंदर एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी और शुरुआती जांच के अनुसार आग की पहली चिंगारी यहीं से उठी। लेकिन असली मोड़ इसके बाद आया। कार के पास ही दो महंगी बाइक्स खड़ी थीं और दोनों में पूरा पेट्रोल भरा हुआ था।

जैसे ही आग इन बाइकों तक पहुंची, पेट्रोल ने आग को अचानक कई गुना बढ़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया। यह वह क्षण था, जब आग नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो गई और घर के अंदर मौजूद लोगों के पास बचने का समय ही नहीं बचा।

स्पोर्ट्स बाइक के पास बना ‘फायर मल्टीप्लायर’
जिस जगह कार और बाइक्स खड़ी थीं, उसके ठीक पास एक बड़ा हॉल था, जिसमें महंगे फोम फर्नीचर और पीओपी से तैयार इंटीरियर किया गया था। जांच में सामने आया कि जैसे ही आग इस हॉल तक पहुंची, उसने अपनी सबसे खतरनाक गति यहीं पकड़ी। फोम तेजी से जलकर जहरीला धुआं छोड़ता है, जबकि पीओपी और सिंथेटिक सामग्री गर्मी को फैलाने का काम करती है । यही कारण रहा कि आग कुछ ही मिनटों में ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई और पूरा घर आग के घेरे में आ गया।

अवैध वाई-फाई तारों का जाल
इस मामले में एक गंभीर एंगल अवैध वाई-फाई तारों का भी सामने आया है। घटना से पहले परिवार ने घर के बाहर लगे तारों को लेकर शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस खंभे से कार चार्जिंग की जा रही थी, उसी पर कई कंपनियों के तार लटक रहे थे। आशंका है कि कार से निकली चिंगारी ने इन तारों को पकड़ लिया और आग तारों के जरिए तेजी से फैलती हुई घर के अंदर पहुंच गई। यदि यह एंगल जांच में साबित होता है, तो यह मामला केवल घरेलू नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी बन जाएगा।

पत्थर फेंके, फोन लगाए, पर पड़ोसियों की कोशिशें बेकार गईं
इस हादसे का एक बेहद मानवीय और दर्दनाक पहलू भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोगों ने पुंगलिया परिवार को जगाने के लिए घर पर पत्थर फेंके। कुछ पड़ोसियों ने मोबाइल फोन से कॉल कर परिवार को अलर्ट करने की कोशिश की। कुछ कॉल रिसीव भी हुए, लेकिन तब तक आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया । यह दिखाता है कि हादसा अचानक नहीं, बल्कि कुछ मिनटों तक बढ़ता रहा, लेकिन उन मिनटों में हालात इतने तेजी से बिगड़े कि बचाव संभव नहीं हो सका।

सीसीटीवी में नहीं मिला स्पष्ट सुराग
पुलिस अब तक आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चुकी है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई स्पष्ट फुटेज सामने नहीं आया है, जिससे आग की सटीक शुरुआत का पता चल सके। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान इस दिशा में महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं। टीआई मनीष लोधा के नेतृत्व में जांच जारी है और लगातार नए लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

सुरक्षा के लिए लगाई जालियां बनी बाधा?
पड़ोसियों ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बताया गया कि पहले घर की खिड़कियां और गैलरी खुली रहती थीं, लेकिन तीन महीने पहले सुरक्षा के चलते वहां लोहे की जालियां लगाई गई थीं। अब यह भी जांच का विषय है कि क्या यही जालियां आपात स्थिति में बाहर निकलने में बाधा बनीं?

दीवारें चटकी, घरों में नुकसान
आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसका असर आसपास के घरों पर भी पड़ा। एक पड़ोसी अधिवक्ता के घर की किचन की दीवार चटक गई, जबकि अन्य मकानों में भी नुकसान हुआ। यह इस बात का संकेत है कि आग का प्रभाव केवल एक मकान तक सीमित नहीं था।

जांच के चार बड़े एंगल
पूरे मामले की जांच चार प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है कि टेक्निकल एंगल में इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग, वायरिंग और शॉर्ट सर्किट। फायर एक्सीलरेशन एंगल में स्पोर्ट्स बाइक्स में भरा पेट्रोल, फोम और पीओपी। सिस्टम फेल्योर एंगल मेंअवैध वाई-फाई तार और शिकायत पर कार्रवाई न होना। स्ट्रक्चरल एंगल में घर की बनावट और फायर सेफ्टी की कमी सामने आ रही है।

चार खतरों का मिला-जुला परिणाम
यह अग्निकांड एक सख्त चेतावनी है कि जब कार की चिंगारी, बाइक का पेट्रोल, गैस पाइप लाइन और अवैध तार चारों खतरे एक साथ मौजूद हों, तो छोटी गलती बड़ा हादसा बन सकती है। मामला अब दुर्घटना की जांच नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी तय करने की परीक्षा बन गया है।

संबंधित समाचार

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

16 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

21 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

27 minutes ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

38 minutes ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 1 hour ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 1 hour ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 1 hour ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 1 hour ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 2 hours ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 2 hours ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!