एक बार फिर एसआई के कारण निपटे टीआई बिरथरे: ड्राइवर खुदकुशी कांड में डीसीपी ने किया लाइन अटैच; सोमला डकैत की जमानत मामले में भी हो चुके लाइन हाजिर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाने से उठी एक मौत की गूंज अब पूरे पुलिस कमिश्नरेट की साख पर सवाल बनकर खड़ी है। टैक्सी ड्राइवर अभिषेक पाटिल का सुसाइड वीडियो सामने आने के बाद रिश्वतखोरी, मारपीट और पुलिसिया दबाव के गंभीर आरोपों ने महकमे की कार्यप्रणाली को कटघरे में ला दिया है।
कार्रवाई की आंधी में जहां सब इंस्पेक्टर मनोहर पाल सस्पेंड हो चुके हैं, वहीं टीआई नीरज बिरथरे को भी लाइन अटैच कर दिया गया है। खास बात यह कि राजेंद्र नगर थाने से एसआई मनोहर पाल के कारण निपटे टीआई नीरज बिरथरे पहले बाणगंगा टीआई रहते एसआई कमल किशोर के कारण लाइन हाजिर हुए थे। कार्रवाई कुख्यात सोमला डकैत की जमानत हो जाने के चलते हुई थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पलास परिसर (राऊ) निवासी ड्राइवर अभिषेक पाटिल ने खुदकुशी कर ली थी। मौत से पहले उसने जो वीडियो छोड़ा, उसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। वीडियो में उसने साफ आरोप लगाया कि एक एक्सीडेंट केस को दबाने के एवज में एसआई मनोहर पाल ने उससे 50 हजार रुपए मांगे गए।
रकम नहीं देने पर थाने में उसके साथ मारपीट और प्रताडऩा की गई। यह आरोप सीधे-सीधे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने पहले एसआई मनोहर पाल को सस्पेंड किया था।
एसआई मनोहर पाल ने अपनी कॉलर बचाने के लिए बताया था कि उस दौरान टीआई नीरज बिरथरे और एडीसीपी जोन-1 सुमित केरकेटा भी थाने पर मौजूद थे। डीसीपी ने एसीपी (गांधीनगर) निधि सक्सेना को जांच सौपी थी। थाने के सीसीटीवी फुटेज निकाले जाने पर टीआई बिरथरे भी अभिषेक से बात करते हुए नजर आए हैं।
टीआई ने अभिषेक के लंबे बालों पर टिप्पणी भी की थी, लेकिन एक्सिडेंट का केस दर्ज नहीं करवाया। जांच प्रभावित न हो इसलिए डीसीपी ने टीआई नीरज बिरथरे को कल लाइन अटैच कर दिया। एसआई के साथ टीआई की भूमिका पर भी जांच बैठाई है।
यह कदम महज औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि जांच की आंच अब थाने के शीर्ष तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, सवाल सिर्फ एक एसआई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी जांच का विषय है कि थाना प्रभारी अपने अधीनस्थों पर नियंत्रण रखने में क्यों नाकाम रहे।
क्या वरिष्ठ अधिकारियों को समय रहते मामले की सही जानकारी नहीं दी गई, या जानबूझकर इसे दबाने की कोशिश हुई जांच इन्हीं बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है, जो कि अब निर्णायक मोड़ पर है।
परिजन के बयान निभाएंगे अहम भूमिका
मामले को और उलझाने वाली बात यह है कि अब मृतक अभिषेक के चरित्र को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोग आत्महत्या की वजह उसका गर्लफ्रेंड से विवाद और शराब की लत बता रहे हैं। पुलिस ने भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड सामने रखा है, जिसमें विभिन्न थानों में आठ केस दर्ज है।
हालांकि, सवाल यह है कि क्या ये बातें पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं? घटनास्थल से जुड़े लोगों, वाहन चालक और एक ऑटो ड्राइवर की तलाश जारी है, ताकि पूरी कड़ी को जोड़ा जा सके।
मृतक के मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल भी जांच के दायरे में हैं। परिजनों के बयान भी इस केस में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। एसीपी की जांच रिपोर्ट तय करेगी कि यह मामला सिर्फ विभागीय कार्रवाई तक सीमित रहेगा या फिर बड़े स्तर पर जवाबदेही तय होगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!