सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस: 14 शिकायतों में 13 का निराकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

बदहाल यातायात व्यवस्था की हेल्पलाइन पर अब तक 4,489 शिकायतें
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर यातायात बाधित हो, वाहन बेतरतीब खड़े हों या सड़क पर ऑयल फैलने से हादसों का खतरा पैदा हो जाए, तो अब नागरिक सीधे ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं। पाटनीपुरा रोड पर सड़क पर फैले ऑयल से वाहन फिसलने लगे तो एक जागरूक नागरिक ने ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद ट्रैफिक कंट्रोल ने यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम को मौके पर भेजकर व्यवस्था संभाली। यातायात संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई के इसी क्रम में 13 अक्टूबर को मिली 14 शिकायतों में से 13 का निराकरण किया गया।
यातायात डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक इमली बाजार चौराहा, लोहा मंडी, भमोरी चौराहा और पाटनीपुरा चौराहे पर यातायात बाधित होने की शिकायतें मिलीं थी। संबंधित यातायात जोन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुचारु कराई।
महारानी रोड और बॉम्बे बाजार क्षेत्र में अवैध पार्किंग की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए वाहन स्वामियों के ऑनलाइन चालान बनाए गए तो विनोबा नगर और नंदा नगर में लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों की शिकायतें भी हेल्पलाइन तक पहुंचीं।
वही, देवास नाका से मांगलिया मार्ग पर विपरीत दिशा में वाहन चलाने की शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस के अनुसार, ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात संबंधी समस्या की सूचना देने के लिए नागरिक ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यातायात संबंधी अन्य सुविधाओं के लिए इंदौर ट्रैफिक साथी एप्लिकेशन भी डाउनलोड कर शिकायत दर्ज करवा सकते है।
4,489 शिकायतें, 4,461 का निराकरण... यातायात प्रबंधन पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2025 से 13 अक्टूबर 2026 तक हेल्पलाइन पर कुल 4,489 शिकायतें दर्ज हुईं थी। इनमें से 4,461 का निराकरण किया जा चुका है। शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों, यातायात जोन की टीमों और व्हील लॉक पार्टी के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!