खबर
Top News

बच्चों की मौत पर उपहास उड़ाने वाले अधिकारी को मिला संरक्षण: भ्रष्टाचार और बदजुबानी का सांवेर मॉडल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अप्रैल 2026, 4:01 pm
शेयर करें:
बच्चों की मौत पर उपहास उड़ाने वाले अधिकारी को मिला संरक्षण

सांवेर बीआरसी पटेल पर संगीन आरोपों के बाद भी केवल जांच कराने का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिक्षा विभाग की मर्यादाओं को ताक में रख मनमानी करने वाले सांवेर के बीआरसी मुकेशचंद्र पटेल के काले कारनामों ने विभाग की साख को धूल-धूसरित कर दिया। बच्चों की जान की परवाह न करते हुए “जिसको मरना है, वो मरेगा’ जैसा संवेदनहीन बयान देने वाले इस अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई महज एक छलावा साबित हुई।

गंभीर आरोपों के बावजूद ऊंचे रसूख और साठगांठ के चलते हर बार की तरह जांच की फाइल दबा दी गई, जिससे भ्रष्ट तंत्र के हौसले बुलंद हैं। दस्तावेजों से साफ है कि वरिष्ठ अधिकारी ठोस कार्रवाई के बजाय केवल जांच करवाने का खेल खेलकर दोषी को बचाने का रास्ता बना रहे हैं।

इसी कड़ी में जिला परियोजना समन्वयक संजय कुमार मिश्रा द्वारा 26 मार्च को जारी आदेश ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। मुकेश पटेल के विरुद्ध समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरों की जांच के लिए महू और देपालपुर के बीआरसी को निर्देशित किया गया।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि जांच का यह खेल केवल समय काटने और मामले को ठंडा करने के लिए रचा गया। जब शिकायत सीधे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ तक पहुंची, तो किसी वरिष्ठ स्वतंत्र समिति के बजाय समकक्ष अधिकारियों से जांच करवाना केवल खानापूर्ति प्रतीत होती है।

विवादों से पुराना नाता रहा पटेल का
11 सितंबर 2025 को जारी कारण बताओ सूचना-पत्र (क्र. 3030) के अनुसार समीक्षा बैठक में जब जर्जर भवनों और बारिश में बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा हुई, तब पटेल ने कहा “जिसको मरना है वह मरेगा।‘ इस गंभीर कदाचरण पर सख्त कार्रवाई के बजाय मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

इसी का नतीजा है कि पटेल अब अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज पर उतर आए। 2 अप्रैल 2026 को कलेक्टर कार्यालय में मनोज राठौर सहित दर्जनों कर्मचारियों ने सामूहिक शिकायत दर्ज कराई कि वे पटेल की प्रताड़ना के कारण मानसिक तनाव में हैं।

भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि खुलासा फर्स्ट में खबर प्रकाशित होने के बाद अब साक्ष्यों को ठिकाने लगाने का दौर शुरू हो गया। जो कूलर और पंखे महीनों से दफ्तर से नदारद थे और जिनका भुगतान कागजों पर पहले ही हो चुका था, वे अब जांच के डर से रातोरात कार्यालय पहुंचा दिए गए।

पटेल द्वारा दी जा रही यह सफाई कि पुताई के कारण सामान दुकानदार के पास रखा था, विभाग की आंखों में धूल झोंकने की एक और नाकाम कोशिश है। निजी स्कूलों की मान्यता के नाम पर लाखों की वसूली और जनशिक्षकों के यात्रा भत्ते में कमीशनखोरी ने सांवेर शिक्षा केंद्र को वसूली का अड्डा बना दिया।

हैरानी की बात यह कि एक तरफ बीआरसी खुद को पदमुक्त करने के लिए आवेदन देने का दावा कर रहे, वहीं दूसरी तरफ वे चुनौती दे रहे हैं कि पद से नहीं हटेंगे और आरोप लगाने वालों को अंजाम भुगतना पड़ेगा। एक शासकीय सेवक का यह अहंकारी रवैया प्रशासनिक संरक्षण की ओर इशारा करता है। अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन जांच करवाने के इस खेल को खत्म कर ठोस दंडात्मक कार्रवाई करेगा।

जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते जिम्मेदार
सांवेर बीआरसी मुकेशचंद्र पटेल के विरुद्ध अखबारों में प्रकाशित खबर आपके माध्यम से संज्ञान में आई। उसकी हम जांच करवाएंगे। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। पटेल ने स्कूली बच्चों को लेकर की गई अमानवीय टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती मानते हुए विभागीय ग्रुप में लिखित में स्वीकार किया था कि वह शब्द गलती से मुंह से निकल गए थे। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती की पुनरावृत्ति नहीं करने का आश्वासन भी दिया था। भ्रष्टाचार के आरोपों पर दो सदस्यीय टीम बनाकर जांच करवाएंगे। -संजय कुमार मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र, इंदौर

संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

2 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

3 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

12 minutes ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

15 minutes ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

26 minutes ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

27 minutes ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

39 minutes ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 1 hour ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 2 hours ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 18 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 19 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 19 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 19 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 19 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 19 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 19 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 19 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!