खबर
Top News

तिंछा फॉल में अश्लील हरकतें: खजराना के युवकों को ग्रामीणों और पर्यटकों ने पीटा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 2:53 pm
शेयर करें:
तिंछा फॉल में अश्लील हरकतें

परिवार को देख दोनों कर रहे थे गलत काम, धुनाई के बाद दोनों भागे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रविवार को सिमरोल थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध तिंछा फॉल में दो युवकों की कथित अश्लील हरकतों को लेकर हंगामा हो गया। खजराना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे दोनों युवकों को पर्यटकों ने फॉल में नग्न अवस्था में नहाते और आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए देखा।

दोनों युवक परिवार के साथ घूमने आए पर्यटकों के सामने अश्लील इशारे भी कर रहे थे। उनकी हरकतों से नाराज पर्यटकों और ग्रामीणों ने विरोध किया। मामला बढ़ने पर लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को तिंछा फॉल में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। इनमें कई परिवार भी शामिल थे। इसी दौरान दो युवक फॉल के पानी में नग्न अवस्था में नहा रहे थे। नहाने के दौरान दोनों युवक लगातार अश्लील हरकतें कर रहे थे।

कुछ समय बाद उन्होंने परिवार के साथ वहां मौजूद लड़कियों की ओर कथित तौर पर अश्लील इशारे भी किए। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने युवकों को रोकने और समझाने का प्रयास किया। युवकों ने लोगों की आपत्ति को गंभीरता से नहीं लिया।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा बढ़ गया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण और अन्य पर्यटक भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया। और दोनों को नदी में से बाहर निकालकर उनकी पिटाई कर डाली।

घटना के दौरान कुछ पर्यटकों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वीडियो उपलब्ध कराने वाले पर्यटक ने बताया कि दोनों युवकों को फॉल क्षेत्र में आपत्तिजनक स्थिति में थे दोनों आपस में ही हरकत कर रहे थे। लोगों की पिटाई के बाद दोनों युवक किसी तरह वहां से भाग निकले।

घटना के बाद कुछ देर तक तिंछा फॉल क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पर्यटकों का कहना था कि तिंछा फॉल जैसे पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में परिवार और बच्चे घूमने आते हैं। मौके पर कोई सुरक्षा की व्यवस्था नही थी ना ही कोई पुलिसकर्मी या गार्ड वहां पर पहरा दे रहा था।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग: घटना को लेकर पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि परिवार के साथ आने वाले लोगों को किसी तरह की असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।

वहीं, इस मामले में फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी दोनों युवकों की पहचान या घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

4 minutes ago
आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान
Top News

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

20 minutes ago
शेयर बाजार में भारी गिरावट
Top News

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

22 minutes ago
लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

40 minutes ago
मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता
Top News

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

about 1 hour ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

about 1 hour ago
शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती
Top News

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

about 1 hour ago
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
Top News

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

about 2 hours ago
लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम
Top News

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

about 2 hours ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव
Top News

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

about 3 hours ago
दूध के दाम बढ़ने पर विवाद
Top News

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

about 3 hours ago
आज से बदल गए ये जरूरी नियम
Top News

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

about 3 hours ago
नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 19 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 20 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 20 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 20 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 21 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 21 hours ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!