अब ई-रिक्शा चालकों पर कसेगा शिकंजा: इस दिन तक अंतिम अवसर; बिना रूट रजिस्ट्रेशन पर होगी सख्त कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ई-रिक्शा संचालन को लेकर शुरू की गई रूट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 अप्रैल के बाद बिना रूट रजिस्ट्रेशन के चलने वाले ई-रिक्शा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
11 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चार जोन में होंगे विभाजित
शहर में संचालित 11 हजार से अधिक ई-रिक्शा को चार यातायात जोन में बांटा गया है। इन सभी जोन के लिए अलग-अलग रंग तय किए गए हैं, ताकि वाहनों की पहचान आसानी से हो सके। अब तक यातायात विभाग द्वारा 5362 ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा चुका है।
15 अप्रैल तक अंतिम मौका, इसके बाद सख्ती
अधिकारियों के अनुसार ई-रिक्शा मालिकों और चालकों को 15 अप्रैल तक रूट रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद बिना रजिस्ट्रेशन या तय रूट के चलने वाले ई-रिक्शा पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इन पर चालान के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है।
पहचान के लिए कलर कोडिंग सिस्टम लागू
हर जोन के लिए अलग रंग निर्धारित किया गया है। ई-रिक्शा के कांच पर संबंधित रंग के स्टीकर लगाए जा रहे हैं, जबकि आगे चलकर उनके हूड (छत) को भी उसी रंग में रंगा जाएगा। इससे वाहनों की पहचान आसान होगी और यातायात नियंत्रण बेहतर हो सकेगा।
चालानी कार्रवाई तेज, एक दिन में 1935 चालान
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में कुल 1935 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई। इनमें शामिल हैं-हेलमेट के 1526 चालान, नो पार्किंग के 220 मामले, मोबाइल उपयोग के 21 चालान, वन-वे उल्लंघन के 47 चालान, ई-रिक्शा ओवरलोड के 24 चालान और रेड लाइट जंप के 19 चालान।
नो पार्किंग में 220 वाहन जब्त
अभियान के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े 220 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
प्रशासन का संदेश: नियम पालन जरूरी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह कदम जरूरी है। तय समयसीमा के बाद नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!