अब राख में अपनों की तलाश: दौसा हादसा…इंदौर के परिवारों का हर पल बन गया इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

डीएनए बताएगा कौन-सा अवशेष किसका, आज दोपहर को मिलेगी रिपोर्ट
भूमि भोर और उर्मिला गुप्ता की हुई है जिंदा जलने से मौत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्थान के दौसा में बस अग्निकांड हुआ...। आग तो बुझ गई, लेकिन इंदौर के छह परिवारों की जिंदगी अब भी धधक रही है। उनके जिन अपनों को सकुशल लौटना था, उनकी पहचान तो दूर अब शरीर केवल अवशेष के रूप में बचे हैं। कौन सा किसका शव है। पहचानना मुश्किल है।
अब परिजन अपने मृतकों को चेहरे से नहीं, बल्कि डीएनए रिपोर्ट से पहचानेंगे। राजस्थान से आने वाली हर सूचना के साथ उम्मीद और दर्द बढ़ रहे हैं। किसी को शव नहीं मिला, किसी को अंतिम विदाई देने का भी इंतजार है। मृतकों में इंदौर के दो लोग शामिल हैं।
परसों देर रात दौसा जिले के कोलवा क्षेत्र में भीषण बस अग्निकांड हुआ था। हंस ट्रेवल्स की बस में प्रदेश के करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में 26 लोग घायल हुए, जिनमें 12 का इलाज अब भी दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
जो बाहर निकल पाए, वे बच गए, लेकिन आठ लोगों की जिंदगी वहीं खत्म हो गई। छह शव इस कदर जल गए कि उनकी पहचान अब संभव नहीं रही। मृतकों की पहचान अब डीएनए जांच से होगी।
पत्रकार परिवार भी उसी दर्द से गुजर रहा- इंदौर के पत्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता (चंदू काका) के परिवार पर भी यह हादसा कहर बनकर टूटा है। हादसे में बाल-बाल बचे चंद्रप्रकाश की पत्नी उर्मिला गुप्ता की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन उनका शव भी पहचान से परे है। परिवार डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही उनके पार्थिव अवशेष इंदौर लाए जाएंगे और अंतिम संस्कार होगा।
‘बेटी आएगी...’ की आस... अब अवशेषों का इंतजार
भूमि भोर के चचेरे भाई आदित्य ने बताया कि हादसे के बाद परिवार की दो बेटियों दिशा और लिजा को कल रात सुरक्षित इंदौर ले आया गया, लेकिन वे अब तक सदमे से बाहर नहीं निकल सकी हैं। सबसे बुरी हालत भूमि की मां सरला भोर की है।
पहले हादसे की खबर ने उन्हें तोड़ दिया और जब बेटी के जिंदा जलने की पुष्टि हुई तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी भूमि पूरे परिवार की उम्मीद थी। उसके पिता भारत भोर और ताऊ जितेंद्र अब भी दौसा में हैं। पिता का डीएनए सैंपल लिया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि मिले अवशेषों में कौन-सा हिस्सा भूमि का है। इसके बाद ही अंतिम संस्कार हो सकेगा।
दो मृतकों के सैंपल नहीं लिए
दो मृतकों के परिजन देर से पहुंचने के कारण उनके सैंपल नहीं लिए जा सके, जो कि आज लिए जाने की बात कही जा रही है। मृतकों में इंदौर के मेघदूत नगर की भूमि पिता भारत भोर (20), इंदौर में गोपुर चौराहे के पास रहने वाली निर्मला पति चंद्रकांत गुप्ता (61), प्रियंका पांडे (35), बड़वाह के दीपक तंवर (29), सीहोर के देवेंद्र सिंह उर्फ दीपू (60) और बस चालक रामवतार शामिल हैं।
वहीं बस कंडक्टर कुलदीप कुमार और झाबुआ निवासी धरम सिंह की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई थी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!