खबर
Indore

अब इस थाने की पुलिस पर सवालिया निशान: आधी रात को बुजुर्ग किसान को डराने के आरोप; कहां पहुंचा मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मई 2026, 11:37 am
शेयर करें:
अब इस थाने की पुलिस पर सवालिया निशान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर ।
इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लसूड़िया थाने के विवाद के बाद अब बाणगंगा थाना पुलिस पर एक 64 वर्षीय बुजुर्ग किसान को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अनुचित दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ तक पहुंच गया है।

कौन हैं जसराज मेहता?
बाणगंगा क्षेत्र निवासी जसराज मेहता (64 वर्ष) पेशे से किसान हैं। उनका आरोप है कि 15 से 20 साल पुराने एक कथित प्लॉट बिक्री मामले में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत की, जबकि मेहता का कहना है कि उन्होंने कभी कोई प्लॉट बेचा ही नहीं। इतना ही नहीं बाणगंगा क्षेत्र में उनके नाम कोई जमीन भी नहीं है। इसके बावजूद पुलिस लगातार उन्हें थाने बुलाकर समझौता करने और पैसे लौटाने का दबाव बनाती रही। उनकी बेटी के प्लॉट पर अवैध कब्जे का आरोप भी है, जिस पर वे अलग से कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं।

बयान मांगा, लेकिन दर्ज नहीं किया
याचिका में बताया गया कि मेहता को बार-बार थाने बुलाया गया, लेकिन तीन बार पहुंचने पर भी उनका बयान दर्ज नहीं किया गया। 2 अप्रैल 2026 थाना पहुंचे, लेकिन थाना प्रभारी की छुट्टी का हवाला देकर बयान नहीं लिया गया। उनसे समय मांगने का आवेदन लिखवाया गया। 19 अप्रैल फिर बुलाया गया, फिर भी बयान दर्ज नहीं हुआ। दोनों बार बयान की जगह समझौते और पैसे लौटाने का दबाव बनाया गया। शिकायत की कॉपी तक नहीं दी गई।

सबसे गंभीर आरोप: आधी रात घर पर दबिश
20 अप्रैल की रात करीब 12 बजे जसराज मेहता के मुताबिक 8 पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और दावा किया कि उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है और वे गिरफ्तार करने आए हैं। जबकि उस वक्त कोई FIR दर्ज ही नहीं थी।मेहता का कहना है कि घर में लगे CCTV कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड है।

उनके अधिवक्ता अजय मिश्रा ने दावा किया कि उनके पास लगातार तीन दिनों के CCTV फुटेज हैं, जिनमें पुलिसकर्मी रात 1 से 2 बजे के बीच घर के बाहर आते-जाते नजर आ रहे हैं। अधिवक्ता का आरोप है कि थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के निर्देश पर यह डराने-धमकाने की कोशिश की गई।

पुलिस आयुक्त तक गई शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
जसराज मेहता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से पुलिस कमिश्नर और डीसीपी जोन-3 को नोटिस भेजकर निष्पक्ष जांच और किसी वरिष्ठ अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्हें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

बुजुर्ग और बीमार, फिर भी राहत नहीं
मेहता ने बताया कि वे कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और इस उम्र में लगातार थाने के चक्कर और रात की दबिशों से उन पर गहरा मानसिक दबाव पड़ रहा है। फिर भी पुलिस ने उनकी परिस्थितियों का कोई संज्ञान नहीं लिया।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 1 hour ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 16 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 16 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 17 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 17 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 17 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 17 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 17 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 17 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 17 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 17 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 17 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 17 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 18 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 18 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 18 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 18 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 18 hours ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!