खबर
Top News

क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मी एटीएस की रडार पर: सीडीआर के काले खेल का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अप्रैल 2026, 2:05 pm
शेयर करें:
क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मी एटीएस की रडार पर

टावर लोकेशन से पकड़ाए, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

डिटेक्टिव एजेंसी संचालक से लिंक पैसों के बदले बेचते थे कॉल डिटेल!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून के रखवालों पर ही गोपनीय जानकारी के सौदे का गंभीर आरोप लगा है। क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों को आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामला आम लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) बेचने से जुड़ा है, जिसने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

अब मामले ने तूल पकड़ लिया है और आशंका जताई जा रही है कि मामला सिर्फ दो पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं है। एटीएस अब पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है। अगर आरोप सही साबित हुए तो यह मामला पुलिस महकमे के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों एटीएस को इंदौर में 'इंदौर डिटेक्टिव सर्विस चलाने वाले मुकेश तोमर के बारे में जानकारी लगी थी। मुकेश तोमर पर आरोप था कि वह किसी भी व्यक्ति की कॉल हिस्ट्री, लोकेशन, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और मूवमेंट तक की जानकारी उपलब्ध कराने का दावा करता था।

एटीएस ने जांच शुरू करते हुए डिटेक्टिव एजेंसी के संचालक मुकेश तोमर की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें क्राइम ब्रांच के सिपाही रवींद्र का नंबर सामने आया। खुलासा हुआ कि मुकेश तोमर लोगों की निजी जानकारी निकालने का धंधा चला रहा था और पुलिसकर्मियों की मदद से यह नेटवर्क संचालित हो रहा था।

एटीएस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सिपाही रवींद्र को उसके घर से उठा लिया। वहीं, ये भी खुलासा हुआ कि मुकेश तोमर के संबंध क्राइम ब्रांच के ही एएसआई राम पाल से हैं। एटीएस ने जानकारी निकाली तो उसके धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र के लिए निकलने की बात सामने आई।

इसके चलते एटीएस ने टॉवर लोकेशन के आधार पर एएसआई रामपाल तक पहुंच गई। एएसआई राम को उस वक्त पकड़ा गया जब वह एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ महाराष्ट्र जा रहा था।

संदेही नंबरों के साथ बताए नंबर भी जोड़ लेते थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिसकर्मी केस की जांच का बहाना बनाकर कंपनियों से सीडीआर निकलवाते थे। संदेही के साथ-साथ अन्य लोगों के नंबर जोड़कर उनकी भी कॉल डिटेल हासिल कर ली जाती थी, जिसे बाद में मोटी रकम लेकर बेचा जाता था।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 8 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 9 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 9 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 10 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 10 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 10 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 10 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 10 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 10 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 11 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 11 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 11 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 11 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 11 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 11 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!