कोई भी हो, मैं यहां से उठवा दूंगा: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की माफियाओं को खुली चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता
शराब माफिया अशोक अरोरा के सिंडिकेट के विरुद्ध मंत्री का सख्त रुख, विधायक दिलीपसिंह परिहार को खुला साथ, कहा- ‘आप भिड़ जाना, मैं खड़ा हूं’
खुलासा फर्स्ट, नीमच।
प्रदेश सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने के संकल्प को अब धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। जावद (नीमच) में आयोजित कृषि प्रशिक्षण शिविर के मंच से प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने न केवल किसानों को प्राकृतिक खेती की नई दिशा दिखाई, बल्कि क्षेत्र के अपराधियों और माफियाओं की नींद उड़ा देने वाला संबोधन भी दिया।
यह आयोजन वैसे तो ‹कृषि वर्ष 2026› के उपलक्ष्य में किसानों की समृद्धि के लिए था, लेकिन मंच से विजयवर्गीय ने जो हुंकार भरी, उसने नीमच के अवैध शराब माफिया अशोक अरोरा और उसके साम्राज्य के अंत की स्पष्ट घोषणा कर दी।
विधानसभा के बजट सत्र में जब नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अवैध शराब और माफियाओं का मुद्दा उठाया था, तब पूरे सदन में सन्नाटा पसर गया था। उसी ललकार को अब जावद की धरती पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। विजयवर्गीय ने सार्वजनिक मंच से सीधे शब्दों में कहा—कोई भी माफिया हो, कितना भी बड़ा माफिया हो दिलीप जी, आप भिड़ जाना, मैं आपके साथ हूं। हम ठीक कर देंगे।
ये डॉ. मोहन यादव की सरकार है और आपका बड़ा भाई कैलाश विजयवर्गीय है। इसलिए चिंता मत करना। कोई भी माफिया हो, मैं यहाँ से उठवा दूंगा। आप चिंता मत करना, बिल्कुल डरना मत और लगे रहो प्रदेश के हित में।
मंत्री के इस बयान के बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मंच पर ही खड़े होकर तालियों के साथ इस संरक्षण का अभिवादन किया। विजयवर्गीय के इस रुख को सीधे तौर पर अशोक अरोरा जैसे रसूखदार शराब माफियाओं के विरुद्ध सरकार की अंतिम घेराबंदी माना जा रहा है।
प्रशासन की कार्रवाई: विगत दिनों धराए थे अशोक अरोरा के 41 गुर्गे
गौरतलब रहे कि नीमच के शराब माफिया अशोक अरोरा के साम्राज्य पर विगत दिनों प्रशासन ने कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाई थी। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जिले की पुलिस ने माफिया के गढ़ में घुसकर वह कर दिखाया जिसका इंतजार जनता लंबे समय से कर रही थी।
इस विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने माफिया अशोक अरोरा के 41 गुर्गों को गिरफ्तार किया था। कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब सहित बीयर केन जब्त किए गए। यह कार्यवाही इस बात का प्रमाण है कि अब प्रशासन किसी भी दबाव में नहीं है और माफिया सिंडिकेट की हेकड़ी निकालने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
खुलासा फर्स्ट के खुलासे ने हिला दी माफिया की जड़ें
इस पूरे घटनाक्रम के पीछे खुलासा फर्स्ट समाचार पत्र के निरंतर साहसिक खुलासे और जांबाज पत्रकारिता का बड़ा हाथ रहा है। खुलासा फर्स्ट ने अशोक अरोरा (अमोली ग्रुप) के उन काले कारनामों का खुलासा किया, जिन्हें रसूख के दम पर दबाया जा रहा था।
चाहे वह शराब अहातों का अवैध संचालन हो या दुकानों पर ओवर रेटिंग की मनमानी, खुलासा फर्स्ट ने एक-एक पुख्ता प्रमाण सरकार और जनता के सामने रखे। खुलासा फर्स्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए इन्हीं प्रमाणों ने माफिया तंत्र की जड़ों को हिलाकर रख दिया, जिसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में स्पष्ट आदेश दिए थे कि माफियाओं के पट्टे निरस्त किए जाएं और उन्हें संरक्षण देने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!