खबर
Top News

न तारीख, न सुनवाई फैसला फटाफट: भाजपा के तीनों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जून 2026, 5:31 pm
शेयर करें:
न तारीख, न सुनवाई  फैसला फटाफट

नाराज राहुल के समक्ष पटवारी ने दी सफाई, प्रदेश प्रभारी की भूमिका पर लगा सवालिया निशान

कांग्रेस गुहार लगाती रही, कहीं से भी नहीं मिली राहत, न आयोग कुछ बोला, न सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

चुनाव आयोग अंतिम समय तक बैठा रहा खामोश, जैसे ही नामांकन वापसी का समय हुआ, भाजपा को जीत दे दी

हार के बाद कांग्रेस में घमासान, भोपाल से दिल्ली शिफ्ट हुई चुनावी सरगर्मी

दिल्ली में हुई बैठक में बड़े नेताओं के निशाने पर रहे अध्यक्ष जीतू पटवारी व प्रभारी हरीश चौधरी

प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को नहीं मिला राष्ट्रपति से मुलाकात का समय, पार्टी करेगी इंतजार

दिल्ली में आज कांग्रेस विधायकों का पैदल मार्च, पार्टी मुख्यालय से अकबर रोड की तरफ करेंगे कूच

नटराजन को चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब का प्रभारी बनाया

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
न तारीख, न सुनवाई... फैसला फटाफट जैसे सन्नी देओल के फिल्मी डायलॉग की तरह मध्य प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव मुकम्मल हो गया। जबरदस्त राजनीतिक उठापठक, शह-मात के खेल, छल-कपट-षड्यंत्र व भितरघात से लबरेज ये चुनाव मध्य प्रदेश की सियासत में पक्ष व प्रतिपक्ष के बीच जबरदस्त कलह भी घोल गए।

आयोग की तरफ से भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्वाचित घोषित कर दिए गए। न वोटिंग हुई, न फ्लोर पर कोई टेस्ट हुआ, रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा के रजनीश अग्रवाल, महेश केवट और तरुण चुघ को निर्विरोध विजय का सर्टिफिकेट जारी कर दिया।

निर्विरोध निर्वाचन के ये हालात कांग्रेस की एकमात्र प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्ती से निर्मित हुए थे। इस मसले पर कांग्रेस न्याय के लिए दर-दर भटकती रही, लेकिन कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली।

न चुनाव आयोग की चौखट से, न सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर। राष्ट्रपति ने भी मिलने का समय नहीं दिया। आयोग भी चुप्पी धारण कर बैठ गया और इधर मध्य प्रदेश में कांग्रेस का भट्‌ठा बैठ गया।

पार्टी अपनी तयशुदा एकमात्र सीट से भी हाथ धो बैठी और भाजपा अपने कोटे से एक सीट ज्यादा ले उड़ी। अब कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव की आगे की रणनीति व पार्टी में पसरे तमाम संताप व कलह की केंद्र राजधानी दिल्ली हो गई है।

प्रदेश के इस बार के राज्यसभा चुनाव ने न सिर्फ राजनीति के जानकारों, दलीय कार्यकर्ताओं व चुनावी रणनीतिकारों, बल्कि जनसामान्य को भी हतप्रभ किया, जिनका राज्यसभा चुनाव से दूर-दूर तक वास्ता नहीं, वे भी हैरत में रहे कि ऐसा भी होता है। एक छोटी-सी कानूनी चूक के लिए क्या देश की राजनीति व चुनावी प्रक्रिया में कोई रियायत नहीं होती है?

कोई नियम-कायदे ऐसे नहीं कि इतने अहम चुनाव में पीड़ित पक्ष को कुछ राहत दे सकें। कुछ नहीं भी तो कम से कम सुनवाई ही कर ले? इस सहित कई सवाल मध्य प्रदेश में मुकम्मल हुए उच्च सदन के ताजा चुनाव से उभरकर न सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र, बल्कि जन-जन में चर्चा का विषय है।

नटराजन के नामांकन-पत्र में जिस तरह की चूक हुई थी, वह इतनी बड़ी नहीं थी कि वे चुनावी दौड़ से ही बाहर कर दी गईं। बावजूद इसके न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि जनसामान्य को भी ये उम्मीद थी कि भोपाल नहीं तो दिल्ली से नटराजन को राहत मिल जाएगी।

लेकिन चुनाव आयोग तो ऐसी खामोशी ओढ़कर बैठ गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। इस खामोशी को तब तक पूरा वक्त दिया गया, जब तक नाम वापसी की तारीख व समय निर्धारित था।

जैसे ही गुरुवार की दोपहर के 3 बजे, महज 20 मिनट बाद ही भोपाल में रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा के तीनों उम्मीदवार को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया।

अब नटराजन की लड़ाई चुनाव आयोग से निकलकर अदालत की चौखट पर पहुंच गई। कोर्ट के तौर-तरीकों से तो ये देश वाकिफ ही है न?

राहुल गुस्से में, कांग्रेस में पसरी तूफान से पहले की खामोशी
प्रदेश में अपनी पसंदीदा प्रत्याशी के साथ हुई हरकत से कांग्रेस आलाकमान बुरी तरह आहत व नाराज भी है। प्रदेश के तमाम विधायक दिल्ली तलब कर लिए गए हैं। प्रदेश नेतृत्व की भी हाजिरी दिल्ली दरबार में लग गई।

बताते हैं कि इस मामले में राहुल गांधी का गुस्सा चरम पर है। अध्यक्ष सहित पार्टी का पूरा प्रदेश नेतृत्व सवालों के घेरे में है। प्रभारी हरीश चौधरी की भूमिका पर तो सीधे सवालिया निशान ही लग गया है कि इनकी अब कोई जरूरत भी है क्या? नाराज राहुल के समक्ष अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सफाई भी दी, लेकिन ये कितनी कारगर होगी, वक्त आने पर पता चलेगा।

दिल्ली के तमाम बड़े नेताओं के निशाने पर फिलहाल पटवारी व चौधरी ही हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में पूरे घटनाक्रम पर अहम बैठक की गंभीरता से सब सकते में हैं।

उधर, कांग्रेस एमपी में मिले ‘दगे’ से आहत तो है, लेकिन नटराजन को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश के सभी विधायकों की राष्ट्रपति से मुलाकात तो तय नहीं हो पाई, लेकिन आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस विधायकों का पैदल मार्च निकलेगा।

ये मार्च कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगा। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर भी पार्टी की नजरें व उम्मीदें हैं। प्रदेश में मात खाने के बाद भी नटराजन की अहमियत पार्टी ने साबित कर दी। उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होना हैं।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए,120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

1 minute ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

2 minutes ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

8 minutes ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

15 minutes ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

17 minutes ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

26 minutes ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

33 minutes ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

36 minutes ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

38 minutes ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

42 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

44 minutes ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 1 hour ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

about 1 hour ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

about 1 hour ago
साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 1 hour ago
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

about 1 hour ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

about 2 hours ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!