बड़ा हादसा टला: नर्मदा के तेज बहाव में डूब रहे युवक को एसडीईआरएफ के जवानों ने बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
ओंकारेश्वर में सोमवार शाम नर्मदा नदी के ब्रह्मपुरी घाट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए आए 22 वर्षीय युवक विनीत यादव स्नान के दौरान तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। मौके पर तैनात एसडीईआरएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर युवक की जान बचा ली।
स्नान के दौरान गहरे पानी में फंसा युवक
जानकारी के अनुसार, विनीत यादव अपने छह साथियों के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे वह ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए तथा डूबने लगे।
वर्दी में ही नदी में कूदे जवान
घाट पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एसडीईआरएफ जवान तेजपाल और अमन मालाकार ने युवक को डूबते देखा तो बिना देर किए लाइफ बॉय लेकर वर्दी में ही नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के बावजूद दोनों जवान युवक तक पहुंचे और लाइफ बॉय की मदद से उसे सुरक्षित किनारे ले आए।
जवानों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी जवानों के साहस की सराहना की।
सावन में बढ़ी भीड़, प्रशासन ने जारी की अपील
सावन माह में ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।
चेतावनी के बावजूद जोखिम उठा रहे श्रद्धालु
प्रशासन का कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ श्रद्धालु गहरे पानी में उतर जाते हैं, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसे हादसों से बचने के लिए सभी से सतर्कता बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
संबंधित समाचार

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!