महाकाल मंदिर का बड़ा फैसला: देशभर के श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगा दक्षिण भारतीय भोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। मंदिर समिति ने पहली बार निःशुल्क अन्नक्षेत्र में दक्षिण भारतीय पारंपरिक प्रसाद शामिल करने का निर्णय लिया है। अब तक श्रद्धालुओं को दाल, चावल, रोटी, सब्जी और मिठाई परोसी जाती थी, लेकिन अब सप्ताह में दो दिन इडली, सांभर, पोंगल, पुलिहोरा, पायसम और रसम जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजन भी प्रसाद के रूप में परोसे जाएंगे।
सप्ताह में दो दिन मिलेगा विशेष प्रसाद
मंदिर समिति ने नई व्यवस्था के तहत मंगलवार और शुक्रवार को दक्षिण भारतीय भोजन परोसने का निर्णय लिया है।हर मंगलवार श्रद्धालुओं को इडली, सांभर, स्टीम चावल, मौसमी सब्जी और पोंगल प्रसाद के रूप में मिलेगा।हर शुक्रवार पुलिहोरा (इमली राइस), पायसम, रसम, स्टीम चावल और मौसमी सब्जी परोसी जाएगी।
रोजाना 9 हजार श्रद्धालु करते हैं भोजन प्रसादी
महाकाल मंदिर का निःशुल्क अन्नक्षेत्र पूरी तरह दानदाताओं के सहयोग से संचालित होता है। यहां प्रतिदिन दो शिफ्ट में करीब 9 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं।
मंदिर परंपरा के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे भगवान महाकालेश्वर को भोग अर्पित किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की जाती है। कई बार श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित मिठाई को भी भोग थाली में शामिल किया जाता है।
देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा अपनी संस्कृति का स्वाद
मंदिर समिति का मानना है कि महाकाल मंदिर में देश के हर राज्य से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दक्षिण भारत से आने वाले भक्तों की संख्या भी काफी अधिक रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहली बार अन्नक्षेत्र के मेन्यू में दक्षिण भारतीय पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को अपनी संस्कृति और स्वाद से जुड़ा प्रसाद भी मिल सके।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!