खाना लेने लाइन में खड़े मजदूर पर जानलेवा हमला: दो युवकों ने पत्थरों से पीटा; सिर और चेहरे पर गंभीर चोट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,मंदसौर।
शहर के गांधी चौराहा क्षेत्र में सोमवार रात एक मजदूर पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वह समाजसेवियों द्वारा वितरित किए जा रहे भोजन को लेने के लिए लाइन में खड़ा था। दो अज्ञात युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मजदूर को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
भोजन लेने पहुंचा था मजदूर
घायल की पहचान लक्ष्मीनारायण शर्मा, निवासी कोठारी कॉलोनी, मंदसौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनारायण पिछले करीब साढ़े पांच वर्षों से पारिवारिक कारणों के चलते घर से अलग रहकर मजदूरी कर रहे हैं। सोमवार रात वह गांधी चौराहा स्थित मंजू सोनोग्राफी सेंटर के पास भोजन वितरण केंद्र पर खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे।
पहले गाली-गलौज, फिर पत्थरों से हमला
घायल के मुताबिक, इसी दौरान वहां पहुंचे दो अज्ञात युवकों ने बिना किसी कारण उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट करते हुए पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मीनारायण के सिर, चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आईं।
लोगों ने बचाई जान, अस्पताल पहुंचाया
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर हमलावरों को वहां से भगाया और घायल मजदूर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घायल लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानते और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
संबंधित समाचार

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!