कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन: बिंदियारानी ने जीता कांस्य; देश के खाते में आया छठा मेडल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने महिला 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदकम जीतकर भारत के पदकों की संख्या 6 पहुंचा दी। इसके साथ ही भारत को वेटलिफ्टिंग में अब तक 5 पदक मिल चुके हैं।
199 किलोग्राम वजन उठाकर जीता कांस्य
27 वर्षीय बिंदियारानी देवी ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 112 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
स्नैच में उन्होंने 83, 85 और 87 किलोग्राम के तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए। वहीं क्लीन एंड जर्क में पहला 110 किलोग्राम का प्रयास असफल रहा, लेकिन दूसरे प्रयास में 112 किलोग्राम उठाकर पदक सुनिश्चित कर लिया। तीसरे प्रयास में वह 116 किलोग्राम वजन नहीं उठा सकीं।
लगातार दूसरा कॉमनवेल्थ मेडल
यह बिंदियारानी देवी का लगातार दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स पदक है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में रजत पदक जीता था। इस बार उन्होंने कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर भारत का गौरव बढ़ाया।
नाइजीरिया ने जीता गोल्ड
इस स्पर्धा में नाइजीरिया की रफियातु फोलाशाडे लावल ने कुल 229 किलोग्राम (103+126) वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड और कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कनाडा की एन सोफी टाशेरो ने 215 किलोग्राम (94+121) वजन उठाकर रजत पदक जीता।
ज्ञानेश्वरी यादव ने दिलाया सिल्वर
इससे पहले सोमवार को ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 किलोग्राम वर्ग में कुल 199 किलोग्राम (88+111) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम उठाकर गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। हालांकि नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने 206 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वेटलिफ्टिंग में भारत का दबदबा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक भारत को वेटलिफ्टिंग में 5 पदक मिल चुके हैं। इनमें मीराबाई चानू (गोल्ड), ज्ञानेश्वरी यादव (सिल्वर), ऋषिकांत सिंह (सिल्वर), बिंदियारानी देवी (ब्रॉन्ज) और राजा मुथुपांडी (सिल्वर) शामिल हैं। वहीं झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतकर भारत का पदक खाता खोला था।
मेडल टैली में भारत आठवें स्थान पर
भारत अब तक 6 पदकों के साथ मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 18 स्वर्ण सहित कुल 42 पदकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!