भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: मध्यप्रदेश के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। नई टीम में मध्यप्रदेश को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। प्रदेश से जुड़े 8 नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
लाल सिंह आर्य बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। आर्य लंबे समय से संगठन और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ उनकी भूमिका अब राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी।
गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव
खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। नई राष्ट्रीय टीम में कुल आठ महासचिवों में उनका नाम शामिल है। आदिवासी क्षेत्र से आने वाले पटेल को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना मध्यप्रदेश के लिए भी अहम माना जा रहा है।
कविता पाटीदार बनीं राष्ट्रीय मंत्री
राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय मंत्री के पद पर उन्हें महत्वपूर्ण स्थान मिला है। संगठनात्मक अनुभव के साथ महिला और ओबीसी प्रतिनिधित्व के लिहाज से भी उनका चयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चे की कमान
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। गुर्जर इससे पहले मध्यप्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। किसान संगठन में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी दी गई है।
वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल का राष्ट्रीय संयोजक
खजुराहो सांसद और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD शर्मा) को प्रकोष्ठ संकुल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। प्रदेश संगठन में लंबे अनुभव के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिली है।
MP से जुड़े अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश से जुड़े सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और आशीष उपाध्याय को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।
इस तरह भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश की मजबूत मौजूदगी दिखाई दे रही है। अलग-अलग सामाजिक वर्गों और संगठनात्मक अनुभव वाले नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश का राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!