करोड़ों का गबन कर डूबी निश्चय साख सहकारी संस्था: भुगतान से बचने प्रबंधन ने किया खेल; दूसरे रंग की नई डायरियां कर दी जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

अपनी जमापूंजी वापस लेने की मांग के साथ पीड़ितों ने खोला मोर्चा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निश्चय साख सहकारी संस्था मर्यादित द्वारा हजारों छोटे निवेशकों के करोड़ों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित निवेश मानने वाले जमाकर्ता अब संस्था के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी भुगतान न मिलने से उपजा आक्रोश अब सड़कों पर आ चुका है। खास बात यह कि जब निवेशक अपनी जमापूंजी वापस मांग रहे हैं, तो शातिर संस्था प्रबंधन ने भुगतान से बचने के लिए पुरानी खाता डायरियों की जगह अलग रंग की नई डायरियां जारी करना शुरू कर दीं।
निवेशकों का आरोप है इसके पीछे संस्था की चाल यह है कि पुरानी देनदारियों के ट्रैक को छिपाकर नई डायरियों के माध्यम से मामले को उलझाया जा सके।
जांच में बेहद गंभीर तथ्य सामने आए हैं। संस्था संचालकों ने निवेशकों के करोड़ों रुपए अपनी निजी जागीर समझकर खर्च किए। नियमों को ताक में रख मनमाने ढंग से ऋण वितरित किए गए, जिसकी वसूली की कोई संभावना नजर नहीं आ रही।
संस्था के दफ्तरों में अब भी गतिविधियां तो जारी हैं, लेकिन न तो फोन का जवाब मिल रहा है और न ही जिम्मेदार अधिकारी निवेशकों के सवालों का सामना कर रहे हैं।
दस्तावेजों के अनुसार संस्था ने करोड़ों का ऋण सदस्यों में बांटने का दावा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि न तो उस ऋण की कोई ठोस सुरक्षा थी और न ही वापसी का कोई सिस्टम।
यह सब कुछ एक बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी की ओर इशारा करता है, जहां निवेशकों का पैसा संस्था के कथित संचालकों के वैभवशाली जीवन की भेंट चढ़ गया।
संस्था की ओर से दिए गए चेक जब बैंकों से बाउंस होने लगे, तो इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पीड़ित जमाकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही रावजी बाजार थाने में शिकायत की है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
निश्चय साख सहकारी संस्था मर्यादित के विरुद्ध पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनकी जांच थाना स्तर पर की जा रही है। सहकारिता विभाग द्वारा भी इस मामले में जांच की गई है।
पुलिस अब सहकारिता विभाग का जांच प्रतिवेदन प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगी। संस्था के एजेंटों से पूछताछ की जा रही है और सभी खाताधारकों की जानकारी एकत्र कर आगामी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -उमेश यादव, टीआई, रावजी बाजार थाना
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!