खबर
Top News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नए खुलासे: एसआईटी ने खंगाली हार-चरण पादुका की कहानी; दानदाताओं ने उठाए सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 11:34 am
शेयर करें:
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नए खुलासे

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अब उन श्रद्धालुओं और दानदाताओं से भी संपर्क कर रही है, जिन्होंने मंदिर ट्रस्ट या उसके कर्मचारियों को सीधे आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं सौंपी थीं। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि किस दानदाता ने कब, किसे और किन परिस्थितियों में चढ़ावा सौंपा था तथा इसके बदले कोई रसीद या आधिकारिक प्रमाण दिया गया था या नहीं।

इसी क्रम में मुंबई के कारोबारी अनिल विश्वकर्मा और अयोध्या के आचार्य विनोद मिश्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने रामलला के लिए 3 किलो चांदी का हार और लगभग 1 किलो वजनी चांदी की चरण पादुका मंदिर कर्मचारी रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव को सौंपी थी, लेकिन आज तक उन्हें इसकी कोई रसीद नहीं मिली।

200 किलोमीटर नंगे पैर चलकर पहुंचे थे अयोध्या
महंत आचार्य विनोद मिश्रा ने बताया कि जौनपुर के मूल निवासी और मुंबई में व्यवसाय करने वाले अनिल विश्वकर्मा उनके शिष्य हैं। उन्होंने रामलला को चांदी का हार और 64 दिव्य चिह्नों से युक्त चांदी की चरण पादुका अर्पित करने का संकल्प लिया था।

महंत के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को अनिल विश्वकर्मा अपने पूरे परिवार के साथ करीब 200 किलोमीटर की यात्रा नंगे पैर करते हुए भजन-कीर्तन के साथ अयोध्या पहुंचे थे। महिलाओं और छोटे बच्चों सहित पूरा परिवार इस धार्मिक यात्रा में शामिल था। बच्चों के पैरों में छाले पड़ गए थे, लेकिन उनकी आस्था में कोई कमी नहीं आई।

उन्होंने बताया कि पहले उनके आश्रम में हार और चरण पादुका का पूजन किया गया। इसके बाद सभी लोग इन वस्तुओं को सिर पर रखकर रामलला के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के वीवीआईपी प्रवेश द्वार पर उनकी मुलाकात रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव से हुई, जिसने उन्हें सीधे गर्भगृह तक पहुंचाया।

'टिन्नू ने अपने पास रख लिया था हार और चरण पादुका'
महंत विनोद मिश्रा का दावा है कि गर्भगृह में पुजारियों ने कुछ समय के लिए हार और चरण पादुका को भगवान रामलला के चरणों में रखा। इसके बाद टिन्नू यादव ने दोनों वस्तुओं को अपने पास रख लिया और कहा कि बाद में इन्हें मंदिर की प्रक्रिया के तहत दर्ज कर लिया जाएगा।

महंत के मुताबिक, जब परिवार ने रसीद और भगवान को हार पहनाए जाने की तस्वीर मांगी, तो टिन्नू ने कहा कि पहले बैंक अधिकारी हार की शुद्धता जांचेंगे और फिर इसे भगवान को पहनाया जाएगा। उसने यह भी कहा कि 'भाई साहब' यानी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के देखने के बाद रसीद जारी की जाएगी।

महंत ने आरोप लगाया कि बाद में टिन्नू लगातार टालमटोल करता रहा और एक दिन उसने कहा कि हार और चरण पादुका को बंगाल भेजकर गलवा दिया गया है तथा उससे चांदी की ईंटें बनवा ली गई हैं, जिनका उपयोग भविष्य में भगवान के बर्तन बनाने के लिए किया जाएगा।

60 किलो चांदी की ईंटों का भी नहीं मिला पता
इस बीच, इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी ने भी अपने दान को लेकर सवाल उठाए हैं।उन्होंने बताया कि देशभर के सर्राफा कारोबारियों ने 10 से 20 ग्राम तक चांदी दान की थी, जिससे कुल 60 किलो चांदी एकत्रित हुई। इस चांदी को गलाकर अलग-अलग वजन की चांदी की ईंटें तैयार की गईं, जिन पर दानदाताओं के नाम और गोत्र अंकित थे।

अनुराग रस्तोगी के अनुसार, 20 जुलाई 2020 को चंपत राय की सहमति के बाद यह चांदी अयोध्या लाई गई थी। उस समय चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और कैशियर प्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में चांदी की ईंटें स्वीकार की गई थीं तथा उनकी रसीद भी जारी की गई थी। दानदाताओं की इच्छा थी कि इन ईंटों का उपयोग राम मंदिर की नींव पूजन में किया जाए।

चांदी के दीपक और भोग के कटोरे भी गायब होने का दावा

अनुराग रस्तोगी ने यह भी बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 1-1 किलो के दो चांदी के दीपक, दो चांदी के कटोरे, पंचधातु की सिल्ली और नाग-नागिन का जोड़ा भी दान किया था।

उनका दावा है कि चांदी के दीपक में से एक में डॉ. अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की थी। यहां तक कि प्रधानमंत्री के रामलला दर्शन के दौरान भी यह दीपक तस्वीरों में दिखाई दिया था। लेकिन भव्य मंदिर निर्माण के बाद अब न तो वह दीपक दिखाई दे रहा है और न ही भगवान को भोग लगाने के लिए दिए गए चांदी के कटोरे।

SIT रिपोर्ट में शामिल होंगे सभी तथ्य
सूत्रों के अनुसार, SIT अब इन सभी दानदाताओं के बयानों, उपलब्ध तस्वीरों, रसीदों और अन्य दस्तावेजों का मिलान कर रही है। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया जाएगा कि मंदिर को मिले बहुमूल्य चढ़ावे का रिकॉर्ड किस प्रकार रखा गया और कहीं इसमें अनियमितता या लापरवाही तो नहीं हुई। मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष SIT की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 14 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 14 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 14 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 14 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 15 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 15 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 15 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 15 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 15 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 15 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 15 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 15 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 15 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 16 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 16 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 16 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 16 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!