खबर
Top News

बिल्डर मौत मामले में नया खुलासा: हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
बिल्डर मौत मामले में नया खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रियल एस्टेट कारोबारी संदीप उर्फ बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में जांच के दौरान कई नई जानकारियां सामने आई हैं। साकेत नगर स्थित द मार्क मल्टी में 27 सितंबर, रविवार को बंटी नागर ने अपने ऑफिस में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज
अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच से जुड़े तथ्यों के आधार पर मौत की वजह आर्थिक परेशानी के बजाय व्यक्तिगत कारणों से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। मौत वाले दिन का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

ऑफिस की ओर जाते दिखाई दे रहे बंटी नागर
फुटेज में बंटी नागर दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर ऑफिस की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि उस समय उनके हाथ में कोई साड़ी नहीं थी। दोनों हाथों में मोबाइल लेकर वे ऑफिस के कॉरिडोर से गुजरते दिखाई देते हैं।

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या में जिस साड़ी का इस्तेमाल हुआ, वह उनकी पत्नी अपर्णा की थी।

दिल्ली में मेडिकल चेकअप के बाद लोगों से कम हुआ संपर्क
जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या से करीब पांच दिन पहले बंटी नागर दिल्ली गए थे। बताया जा रहा है कि वे वहां मेडिकल चेकअप के लिए गए थे।

दिल्ली से लौटने के बाद उनके व्यवहार में बदलाव देखने को मिला और वे धीरे-धीरे लोगों से दूरी बनाने लगे।

फोन करना भी बंद कर दिया था
हर दिन कई बार बात करने वाले दोस्तों से भी उन्होंने संपर्क कम कर दिया था। दोस्तों के मुताबिक, शुक्रवार रात से उन्होंने फोन पर बातचीत लगभग बंद कर दी थी।

जिन लोगों से रोजाना 5 से 10 बार तक बात होती थी, उनके फोन उठाना और खुद फोन करना भी उन्होंने बंद कर दिया था।

शनिवार को ऑफिस में रखी गई थी साड़ी?
सीसीटीवी फुटेज में रविवार को बंटी नागर ऑफिस में खाली हाथ जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में केवल मोबाइल था।

इसके बाद वे ऑफिस से बाहर आते-जाते सीसीटीवी में दिखाई नहीं दिए। शाम करीब 6 बजे उनका बेटा ऋषित उन्हें तलाशते हुए ऑफिस पहुंचा।

इसी दौरान बंटी नागर के साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई।

जांच से जुड़े लोगों के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि आत्महत्या में इस्तेमाल की गई साड़ी शनिवार को ही ऑफिस में रखी गई होगी।

शनिवार को ऑफिस में स्टाफ मौजूद रहता है, जबकि रविवार को ऑफिस अपेक्षाकृत खाली रहता है।

ऐसे में जांच का एक पहलू यह भी है कि क्या बंटी नागर ने पहले से रविवार को आत्महत्या करने का निर्णय लिया था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है।

25 करोड़ की जमीन हाल ही में खरीदी, आर्थिक संकट के संकेत नहीं
बंटी नागर की आर्थिक स्थिति को लेकर भी पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसी महीने उन्होंने सांवेर तहसील में करीब 25 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी और इसकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी।

बताया गया है कि उनका बैंक बैलेंस भी मजबूत था। इसके अलावा उनके करीब पांच रियल एस्टेट प्रोजेक्ट चल रहे थे। इन प्रोजेक्ट्स की कॉलोनी सेल, इंदौर से संबंधित क्लियरेंस भी हो चुकी थी।

इनमें से एक प्रोजेक्ट के लिए बंटी नागर ने हाल ही में कार्यपूर्णता प्राप्त की थी। चार अन्य प्रोजेक्ट्स को पहले ही विकास मंजूरी मिल चुकी थी। एक प्रोजेक्ट को हाल में मंजूरी मिली थी, जबकि एक अन्य प्रोजेक्ट की फाइल कलेक्टोरेट में जमा हो चुकी थी।

ऑफिस स्टाफ के बयान में भी आर्थिक संकट की बात नहीं
पुलिस ने ऑफिस के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि सभी प्रोजेक्ट निर्धारित तरीके से चल रहे थे और किसी तरह की बड़ी आर्थिक बाधा उनके सामने नहीं थी।

स्टाफ के मुताबिक, ऑफिस में बंटी नागर का व्यवहार भी सामान्य और संतुलित था। वे नियमित रूप से लोगों से मिलते थे और प्रोजेक्ट से जुड़े कामकाज को देखते थे। ऑफिस का कामकाज भी व्यवस्थित तरीके से चल रहा था।

इन बयानों के आधार पर जांच में आर्थिक परेशानी के बजाय व्यक्तिगत पहलू पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

अब परिजनों के बयान अहम
ऑफिस स्टाफ के बयान दर्ज करने के बाद अब पुलिस परिजनों से पूछताछ की तैयारी में है। संभावना है कि बुधवार को परिजनों के बयान लिए जाएंगे।

पुलिस का मानना है कि परिवार के सदस्यों के बयान से बंटी के पिछले कुछ दिनों के व्यवहार और उनकी निजी परिस्थितियों से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बंटी नागर के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

पुलिस कॉल डिटेल का विश्लेषण करने के साथ मोबाइल खोलने का प्रयास कर रही है, ताकि WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्ड सहित अन्य जानकारी सामने आ सके।

सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा है कि पुलिस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के बयान के बाद आगे की स्थिति और स्पष्ट होगी।

दस साल पहले ज्वेलरी कारोबार में हुआ था भारी नुकसान
बंटी नागर इंदौर के चर्चित मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़े थे। करीब दस साल पहले उन्होंने ज्वेलरी कारोबार में काम किया था, लेकिन उस दौरान उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

स्थिति ऐसी बनी कि बंगला और दुकान तक बेचने पड़े और परिवार को एक फ्लैट में शिफ्ट होना पड़ा। इसके बाद बंटी नागर ने सुमति जैन के साथ रियल एस्टेट कारोबार में कदम रखा।

इसके बाद उनके कारोबार में लगातार विस्तार हुआ और एक के बाद एक प्रोजेक्ट सफल होते गए। बंटी नागर ने गुलमर्ग में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से बंगला भी बनाया था।

उनके पास कई लग्जरी कारें थीं और एक समय में उनके पांच से छह रियल एस्टेट प्रोजेक्ट एक साथ चल रहे थे।

कई बड़े फाइनेंसर का पैसा भी लगा था
बंटी नागर के प्रोजेक्ट्स में कई बड़े फाइनेंसर का पैसा लगा होने की जानकारी सामने आई है। उनकी आत्महत्या के बाद अब इन फाइनेंसरों के सामने भी अपने निवेश और चल रहे सौदों को लेकर चिंता की स्थिति है।

वे यह जानना चाहते हैं कि संबंधित सौदे और प्रोजेक्ट आगे किस तरह पूरे होंगे। फिलहाल पुलिस बंटी नागर की मौत के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल, ऑफिस स्टाफ और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

1 minute ago
देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

13 minutes ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

18 minutes ago
देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक
Top News

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

24 minutes ago
मोहन का राजधर्म
Top News

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

37 minutes ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

42 minutes ago
देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

about 1 hour ago
नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर
Top News

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

about 1 hour ago
हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त
Top News

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

about 1 hour ago
गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

about 2 hours ago
इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र
Top News

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

about 2 hours ago
एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख
Top News

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड
Top News

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

about 3 hours ago
हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़
Top News

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

about 3 hours ago
रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या
Top News

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

about 3 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

about 3 hours ago
दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 20 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!